डीईओ ने दिए सरवाइट स्कूल को 54 लाख 74 हजार 140 रुपये फीस वापसी के निर्देश छात्रों से अधिक फीस लेने पर शिक्षा विभाग की कार्यवाही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 5 July 2024

डीईओ ने दिए सरवाइट स्कूल को 54 लाख 74 हजार 140 रुपये फीस वापसी के निर्देश छात्रों से अधिक फीस लेने पर शिक्षा विभाग की कार्यवाही


 


डीईओ ने दिए सरवाइट स्कूल को 54 लाख 74 हजार 140 रुपये फीस वापसी के निर्देश

छात्रों से अधिक फीस लेने पर शिक्षा विभाग की कार्यवाही


नर्मदापुरम।  जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन ने सर्वाइट स्कूल की सत्र 2023-24 में नियम विरूद्ध बढाई गई फीस राशि लगभग 54 लाख 74 हजार 140 रुपए की राशि एक माह में संबंधित अभिभावकों को वापस करने के आदेश जारी किये गये।

      म.प्र. निजी विद्यालय फीस अधिनियम में अभिभावकों की शिकायत निपटारे का प्रावधान है। डी.पी.आई. पोर्टल पर जिन निजी विद्यालयों की फीस 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है ऐसे 23 विद्यालयों को कारण बताओ सूचना पत्र दिनांक 04 जुलाई 2024 को जारी किये गये हैं। चूंकि स्कूलों का पक्ष सुने बिना सीधे कार्यवाही नहीं की जा सकती अतः उन्हे नोटिस दिये गये है।

      जिन दो विद्यालयों के जवाब प्राप्त हुए थे उनको जिला समिति में प्रभारी कलेक्टर व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय अनुसार फीस वापसी के आदेश किये गये है  स्कूल द्वारा कक्षा 1 से 5 की बढी हुई फीस प्रति छात्र 240/- रुपये की दर से लौटाना है जो कुल राशि 1 लाख 32 हजार 720 रूपये होती है अभी तक 553 में से 55 बच्चों की यह फीस उनकी पैरेंट्स मीटिंग में सहमति अनुसार वापस समायोजित की जा चुकी है।

      इसके अलावा सभी निजी विद्यालयों में बसों/वेन की फिटनेस की जॉच आर.टी.ओ. को करने तथा बस्ते का वजन चेक करने के निर्देश विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य एवं जन शिक्षकों को दिए गए है।

छात्रों से अधिक फीस लेने पर शिक्षा विभाग की कार्यवाही

सरवाइट स्‍कूल को संबंधित विद्यार्थियों से अधिक वसूली गई फीस संबंधितो को एक माह में वापस करने के निर्देश जारी

 म०प्र० राजपत्र में 25 जनवरी 2018 एवं 04 दिसम्‍बर 2020 को प्रकाशित म.प्र. निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन अधिनियम) प्रकाशित हुए, जिसके उल्लंघन की शिकायत प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस संबंध में विभिन्न निजी स्कूलों को नोटिस जारी किये गये है। अभी तक‍ 23 स्‍कूलो को नोटिस जारी किये गये हैं। इसी क्रम में सरवाइट स्कूल नर्मदा पुरम को कारण बताओ सूचना पत्र लिखा गया जिसका जवाब संस्था द्वारा दिया गया। 

इसके उपरांत उक्त संस्था में पाया गया कि कक्षा 1 से 5 में प्रति छात्र से फीस के रूप में अतिरिक्त वसूली की गई है। उक्‍त परिप्रेक्ष्य में संबंधित संस्था के विरुद्ध आदेश पारित किया गया है। इसके अनुसार सरवाईट स्‍कूल द्वारा कि वे सत्र 2023-24 में नियम विरूद्ध बढ़ाई गई फीस कुल लगभग 54 लाख 74 हजार 140 रूपए एक माह में संबंधित अभिभावको को वापस करे। स्‍कूल द्वारा 1 लाख 32 हजार 720 रुपए वसूली गई अधिक राशि समायोजित की जा चुकी है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ




No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here