आरटीओ विभाग ने उत्तम कृषि केंद्र में पौधारोपण किया पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य शुद्ध हवा, शुद्ध जीवन दायिनी वायु के लिए जन मानस में जागरूकता लाना है इस दौरान फल दायक, छाया दार तथा औषधि दायक पौधों को लगाया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 5 July 2024

आरटीओ विभाग ने उत्तम कृषि केंद्र में पौधारोपण किया पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य शुद्ध हवा, शुद्ध जीवन दायिनी वायु के लिए जन मानस में जागरूकता लाना है इस दौरान फल दायक, छाया दार तथा औषधि दायक पौधों को लगाया गया



आरटीओ विभाग ने उत्तम कृषि केंद्र में पौधारोपण किया         

  पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य शुद्ध हवा, शुद्ध जीवन दायिनी वायु के लिए जन मानस में जागरूकता लाना है 

इस दौरान फल दायक, छाया दार तथा औषधि दायक पौधों को लगाया गया


   नर्मदा पुरम। शुक्रवार को आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के साथ विभागीय दल, आरटीओ सलाहकार तथा बस ऑपरेटरों ने मिलकर नर्मदापुरम शहर में स्थित उत्तम कृषि केंद्र में पौधारोपण किए, पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य शुद्ध हवा, शुद्ध जीवन दायिनी वायु के लिए जन मानस में जागरूकता लाना है

, विभिन्न प्रकार के फल दायक, छाया दार तथा औषधि दायक पौधों को लगाया गया, जिससे आने वाले समय में ये पौधे बड़े होकर लाभकारी बने। इस अवसर पर लगभग 35 पौधे लगाए गए, पौधारोपण कार्यक्रम के बाद वायु दूत एप में विभिन्न प्रजाति के पौधों की फोटो अपलोड की जिसमे उपसंचालक उद्यानिकी का विशेष सहयोग रहा।

  इस कार्यक्रम में आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान, उपसंचालक उद्यानिकी श्रीमति  रीता उइके, आर जे फौजदार, संजू शिवहरे के साथ बड़ी मात्रा में प्रकृति प्रेमी शामिल रहे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

 

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here