सायबर सेल ने आवेदक के बैंक खाते से आनलाईन ट्रांसफर हुए रुपयो को अनावेदक के खातो में कराया फ्रीज
कुल 90,03,349/- (नब्बे लाख तीन हजार तीन सौ उन्पत्चास) रुपये फ्रीज कराये गये
उक्त सराहनीय कार्य में सायबर सेल में पदस्थ आर. संदीप यदुवंशी, आर.अभिषेक नरवरिया, दीपेश सोलंकी की भुमिका रही।
नर्मदा पुरम। सायबर सेल नर्मदापुरम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक स्टेटमेंट के आधार पर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत रजिस्टर्ड की गई जिसके माध्यम से अनावेदकों के खातों में कुल 90,03,349/- रुपये फ्रीज कराये गये उक्त राशि को आवेदक के खाते में वापिस कराने की कार्यवाही नर्मदापुरम पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता ऋषि कुमार शर्मा पिता योगेन्द्र पाल शर्मा निवासी विक्रम नगर रसूलिया, नर्मदापुरम के द्वारा एक शिकायत की गई। जिसमें बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा अज्ञात मोबाईल नंबरों से एक व्हाट्सएप्प ग्रुप 444FFWealthsharing Society के जरिये शेयर मार्केट में नए आईपीओ आने पर उसे होल्ड कराकर दाम बढ़ने पर उसे बेचने के बारे में बताया गया जिससे उसे शुरुआत में 5,00,000 रु शिकायतकर्ता के खाते में अनावेदक द्वारा लालच देने के लिए ट्रांसफर किये गए ट्रेडिंग के माध्यम से बड़े लाभ का झांसा देकर एफएलवन एप डाउनलोड कराकर ऑनलाइन 1,68,878,000 रू. की ठगी एवं धोखाधड़ी करने संबंधी शिकायत की गई जिसमें सायबर सेल नर्मदापुरम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक स्टेटमेंट के आधार पर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत रजिस्टर्ड की गई जिसके माध्यम से अनावेदकों के खातों में कुल 90,03,349/- रुपये फ्रीज कराये गये उक्त राशि को आवेदक के खाते में वापिस कराने की कार्यवाही नर्मदापुरम पुलिस द्वारा की जा रही है। उक्त सराहनीय कार्य में सायबर सेल में पदस्थ आर. संदीप यदुवंशी, आर. अभिषेक नरवरिया, दीपेश सोलंकी की भुमिका रही।
नर्मदापुरम पुलिस द्वारा जनहित में जारी ध्यान रखने योग्य बाते-
यदि आपके साथ किसी भी प्रकार का वित्तीय/सायवर धोखाधड़ी होती है तो तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करे या सायबर हेल्प लाईन पोर्टलwww.cybercrime.gov.inपर अपनी शिकायत दर्ज करावे ।वर्तमान में फ्राडस्टर द्वारा एक लिंक व्हाट्स अप पर भेजी जा रही है ये apk फाईल है जो आसानी से आपके मोबाईल को हैक कर उस पर आये हुये ओटीपी को अपने आप फ्राडस्टर को टेक्सट मेसेज के माध्यम से रिसेंड हो रहा है।
मोबाईल गुम होने या चोरी होने की दशा में तत्काल दुसरे मोवाईल या कम्पयुटर सिस्टम पर जाकर अपने सोशल अकाउट का पासवर्ड चेंज करे और गुगल-पे/फोन-पे/ पेटीएम वालेट को ब्लाक करवाये तथा नेट बैंकिंग से संबंधित एप्लीकेशन की लागईन आईडी और पासवर्ड चेंज करे।
अनजान कॉलर की बातो पर विश्वास करके बैंक खाते/ एटीएम/ क्रेडिट कार्ड की जानकारी शेयर ना करे।अनजान कॉलर की बातों पर विश्वास करके मोबाईल पर आये हुये ओटीपी शेयर ना करे। सोशल अकाउंट तथा नेट बैंकिंग से संबंधित या मोबाईल के स्क्रीन लॉक का पासवर्ड अपना मोबाईल नंबर ना रखें।सायबर धोखाधडी का शिकार होने पर सायवर मेल नर्मदापुरम के सायबर हेल्प लाईन नंबर 7049126590 पर कॉल कर शिकायत के संबंध में चर्चा अनुसार कार्यवाही करे।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment