पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब एवं मोटर साइकिल जप्त की सीएम हेल्पलाईन का निराकरण किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 4 July 2024

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब एवं मोटर साइकिल जप्त की सीएम हेल्पलाईन का निराकरण किया गया


 


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब एवं मोटर साइकिल जप्त की  

 सीएम हेल्पलाईन का निराकरण किया गया 


नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के मार्गदर्शन में  03 जुलाई को अनुभाग इटारसी अंतर्गत थाना इटारसी पुलिस के द्वारा बस स्टैंड इटारसी में अनावेदक साविर पिता सलीम उम्र 34 साल फिरोज पिता सलीम उम्र 32 साल दोनो निवासी चेतन नगर पुरानी इटारसी के लड़ाई झगड़ा करते पाए जाने से संज्ञेय अपराध घटित करने का अंदेशा पाया जाने से इस्तगासा क्रमांक 62/24 धारा 170 BNSS के अन्तर्गत कार्यवाही कर एसडीएम कोर्ट में पेश किए गए। 

अनुभाग नर्मदापुरम के अंतर्गत थाना देहात पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 327/24 धारा 119 (2) BNS के आरोपी शिवा भंडारी , सुरेश भंडारी, शिवकुमार नागले को गिरफ्तार कर जेआर पर भेजा गया एवं अपराध क्रमांक 313/24 धारा 363 भादवि की अपहरता को ढूंढा गया तथा थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध शराब रेड कार्यवाही के अंतर्गत 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिसमे आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब 12.6 लीटर कीमत 8400/- रु एव 01 मोटर साइकिल जप्त की गई तथा धारा 170 BNSS के अंतर्गत 01 अनावेदक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई एवं इस्तगाशा तैयार कर तहसील कार्यालय में प्रस्तुत किया गया।

अनुभाग सोहागपुर के अंतर्गत थाना सोहागपुर पुलिस के द्वारा न्यायालय जिला दंडाधिकारी नर्मदापुरम द्वारा दांडिक प्रकरण क्रमांक 017/24 दिनांक 27/05/24 को पारित आदेश क्रमांक 437/ रीडर/2024 को म. प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क), 5 (ख) के अंतर्गत आदेश पर आदेश पारित किया गया था कि आरोपी करीम उर्फ ख्वाजा नर्मदा पुरम एवं उसे लगी सीमावर्ती जिले हरदा बैतूल छिंदवाड़ा नरसिंहपुर सीहोर रायसेन की राजस्व सीमाओं से 1 वर्ष की अवधि हेतु निष्कासित किया गया था, जिसे नोटिस तामील कराया गया था। 

जो कि करीम उर्फ ख्वाजा के द्वारा राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा म. प्र. 14 का उल्लंघन करने का जुर्म कार्य करते पाए जाने से आरोपी को मौके पर उपस्थित पंचांग के समक्ष विधि पत्र गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के पिता गफूर खान को दी गई। आरोपी करीम और ख्वाजा के विरुद्ध अपराध धारा 14 म. प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया। जिला नर्मदापुरम में यातायात पुलिस द्वारा 19 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुये रूपये 11,000/- का जुर्माना वसूला गया ।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here