म प्र पर्यटन विभाग द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल दिये जाने हेतु प्रशिक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 13 July 2024

म प्र पर्यटन विभाग द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल दिये जाने हेतु प्रशिक्षण


 


म प्र पर्यटन विभाग द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल दिये जाने हेतु प्रशिक्षण


नर्मदापुरम। जिले में पर्यटन स्थलों पर मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा लगातार 50 पर्यटन स्थलों पर अलग अलग संस्थाओं द्वारा महिलाओं के सुरक्षित पर्यटन स्थल हेतु दिये जा रहे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पर्यटन स्थल पर महिलाओं को स्वतंत्र घूमने की एक बड़ी पहल है। 

इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं इंडियन ग्रामीण सर्विसेज द्वारा पीजी कॉलेज पिपरिया में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। उधमिता सॉफ्ट स्किल, डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण समापन के दौरान कार्यक्रम में कॉलेज से पीजी विभाग की डॉ. अनीता सेन, महिंद्रा इंस्टीट्यूशन से सुश्री अपर्णा विश्वकर्मा, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद से पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर और इंडियन ग्रामीण सर्विसेज से पिनाकी नायक (आईजीएस) के सहयोग से सत्र का आयोजन किया गया। जिसमे कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। 

पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा परियोजना के तहत सभी 50 पर्यटन स्थलों पर लगातार महिलाओं को सुरक्षित पर्यटन हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को प्रशिक्षण उपरांत रोजगार भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं वही आई जी एस संस्था के सदस्य पिनाकी नायक द्वारा बताया गया कि पर्यटन स्थलों पर ग्रामीणों को लगातार विभिन्न प्रशिक्षण महिलाओं को दिए जा रहे हैं। 

साथ ही होमस्टे के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों का जीवन स्तर में सुधार भी आ सके साथ ही महिलाओं को प्रशिक्षित कर पर्यटन स्थलों पर उन्हें रोजगार भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं पीजी विभाग की डॉ. अनीता सेन, महिंद्रा इंस्टीट्यूशन से सुश्री अपर्णा विश्वकर्मा द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन का आभार  भी व्यक्त किया गया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन नर्मदापुरम। उपनगरीय ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here