सिवनी मालवा में आरटीओ द्वारा स्कूल बसों की जांच-पड़ताल की गई जांच में राइजिंग एकेडमी स्कूल की बसों में शत प्रतिशत पूर्ति - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 3 July 2024

सिवनी मालवा में आरटीओ द्वारा स्कूल बसों की जांच-पड़ताल की गई जांच में राइजिंग एकेडमी स्कूल की बसों में शत प्रतिशत पूर्ति



 

सिवनी मालवा में आरटीओ द्वारा स्कूल बसों की जांच-पड़ताल की गई 

  जांच में राइजिंग एकेडमी स्कूल की बसों में शत प्रतिशत पूर्ति

                                                

 नर्मदा पुरम। बुधवार को परिवहन आयुक्त, संभाग आयुक्त तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा सिवनी मालवा तहसील में स्कूल बसों की जांच की गई तथा स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अपने आस पास के लोगो को भी जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया, विभिन्न स्कूलों की जांच में लगभग 45 बसों की जांच की गई जिसमे एक स्कूल बस में ज्यादा कमी पाए जाने पर फिटनेस निरस्त किया गया। इसके अलावा 2 बसों में प्रदूषण प्रमाण पत्र नही पाए जाने पर 10000 हजार का चालान काटा गया तथा निम्न त्रुटि पाए जाने पर कमी पूर्ति के लिए निर्देशित किया गया।

                                                                                        राइजिंग एकेडमी की बसें शत प्रतिशत सही       

                                                                                       जांच दल को स्कूल बसों की जांच में राइजिंग स्कूल की बसें परिवहन विभाग द्वारा तय नियमों के अनुसार सभी मानकों की पूर्ति करते पाई गई। बसें अच्छी स्थिति में पाई गई, बस चालको द्वारा वर्दी का इस्तेमाल किया जा रहा था। बच्चो को सुरक्षा के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं की गई, बस के कैमरे चालू स्थिति में पाई गए, बसों की जांच के बाद आरटीओ अधिकारी के द्वारा स्कूली बच्चो को यातायात नियमों के पालन तथा अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई।                                

 आरटीओ अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले की सभी तहसीलों में आरटीओ जांच दल द्वारा स्कूली बसों की जांच लगातार की जाएगी। जिन स्कूल बसों में कमी पाई जाएगी उन बसों की फिटनेस निरस्त की कार्यवाही के साथ साथ सख्त चालानी कार्यवाही की जाएगी। इसीलिए सभी स्कूल संचालकों को अपने स्कूल की बसों की जांच उपरांत ही बस का संचालन करना चाहिए।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ



No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here