गैर शैक्षणिक कार्य में लगे शिक्षकों को मूल पदस्थापना पर भेजने के आदेश गैर शिक्षिकीय कार्य करने पर होगी कार्यवाही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 23 July 2024

गैर शैक्षणिक कार्य में लगे शिक्षकों को मूल पदस्थापना पर भेजने के आदेश गैर शिक्षिकीय कार्य करने पर होगी कार्यवाही


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


गैर शैक्षणिक कार्य में लगे शिक्षकों को मूल पदस्थापना पर भेजने के आदेश

गैर शिक्षिकीय कार्य करने पर होगी कार्यवाही


नर्मदा पुरम।शहर सहित जिले भर के स्कूल खुल गए हैं और शिक्षण कार्य भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही लोक शिक्षण संचालनालय ने गैर शिक्षिकीय कार्य में लगे शिक्षकों को अपने मूल पद स्थापना पर जाने के निर्देश जारी किए हैं ‌संचालनालय ने आदेश जारी कर कहा है कि जो शिक्षक गैर शिक्षिकीय कार्य में लगे हैं उन्हें मूल स्थान पर पद स्थापित किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर संचालनालय में सभी कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारियो को एक पत्र लिखकर आदेश जारी किया है। कि शिक्षकों को उनके मूल पद स्थापित कराए जाने की कार्यवाही करे। गैर शिक्षिकीय कार्य में शिक्षक को नहीं लगाएं । न्यायालय प्रकरण में पारित आदेश के तहत शिक्षकों से गैर शिक्षिकीय कार्य नहीं कराया जाए और पढ़ाने के लिए भेजा जाए ।  जल्द ही सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए।

सीएम राइस स्कूल में शुरू नहीं हुई बस सेवा

सिवनी मालवा । सीएम स्कूल सिवनी मालवा में बस सेवा शुरू नहीं होने से छात्राएं परेशान हो रहे हैं सिवनी मालवा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में एक महीने बाद भी निशुल्क परिवहन सुविधा नहीं दिए जाने से छात्र परेशान हो रहे हैं की बसों का संचालन नहीं होने से छात्र डीसीबी ले रहे हैं आसपास के गांव के बच्चों ने एडमिशन तो करा लिया था लेकिन 1 महीने बाद भी बस की सुविधा नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं । 

इस मामले में प्राचार्य ने बताया कि समय के प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विद्यालय में बसों का संचालन किया जाना है लेकिन अभी तक एक भी बस का संचालन नहीं हुआ है उन्हें मौखिक और लिखित आदेश और निर्देश भी दे दिए हैं कि वह बस का संचालन करें लेकिन वे दो-चार दिन का कहकर बात को टाल रहे हैं और अभी तक यहां पर बस का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। उत्कृष्ट विद्यालय में बस सेवा शुरू नहीं होने से छात्राएं परेशान हो रही हैं और कीचड़ पानी में गांव से आने में असमर्थ हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में देखते है कब तक बस सेवा शुरू की जाती है या फिर स्कूल आने वाले छात्र-छात्राए इसी तरह से परेशान होते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here