लोगों को हो सकती है दिक्कत ,नियमों की उड़ रही धज्जियां
नर्मदा पुरम। शहर और आसपास के क्षेत्र में कॉलोनाइजर नियमों की अनदेखी कर कॉलोनी काटकर ऊंचे दामों में प्लाट बेच रहे हैं । इसके साथ ही कई बिल्डर जो कॉलोनी बना चुके हैं, वहां पर सुविधाओं का अभाव है लोग परेशान हो रहे हैं और बिल्डर गायब हो गए। इसके साथ ही जो नए कॉलोनाइजर हैं वे नियमों को दरकिनार कर लोगों की परेशानी को नजर अंदाज कर प्लाट काट रहे हैं और महंगे दामों में बेच रहे हैं। यह बात जिला मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बनी हुई है।
गौरतलब है कि शहर के कई बिल्डर और कालोनाइजर की शिकायतें कलेक्ट्रेट कार्यालय , नगर पालिका कार्यालय सहित प्रशासन स्तर पर भी पहुंची। जनसुनवाई में भी लोग बिल्डर के खिलाफ पहुंचे लेकिन बिल्डर्स कॉलोनी में सुविधा नहीं दे रहे हैं । कहीं साफ सफाई नहीं होती तो कहीं इसकी स्ट्रीट लाइट की परेशानी। कहीं पर नल नहीं है तो कहीं पर अतिक्रमण बढ़ रहा है। गौरतलब है की पहाड़िया के पास कट रही है कॉलोनी में नियमों की अनदेखी के खिलाफ एसडीएम ने कॉलोनाइजर्स पर कार्यवाही की है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 10 मालाखेड़ी बांद्राभान रोड पुरानी देसी कलारी के सामने बिल्डर्स द्वारा कालोनी काटी जा रही है।
जहां पर कॉलोनी काटकर प्लाट बेचने की तैयारी की जा रही है । जहां पर कालोनी काटी जा रही है वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। वहां पर पानी का प्रवाह बहुत तेज होता है और तेज बारिश में पूरे क्षेत्र में पानी भर जाता है। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर कॉलोनाइजर राठौर एवं गौर द्वारा यहां पर कॉलोनी काटकर प्लाट तैयार किए जा रहे हैं। जब लोग जिंदगी भर की जमा पूंजी लगाकर प्लाट खरीदन लेते हैं तब उनको पता चलता है कि है यहां पर बाढ़ का पानी आ जाता है और अन्य परेशानी होती है। फिर वे परेशान होते रहते हैं और यहां वहां शिकायत कर परेशान होते रहते हैं।
बरसात के समय बांद्राभान रोड पर तवा नदी का पानी बाढ़ और बारिश के समय भर जाता है जिससे यहां पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। शासन को ऐसे कॉलोनाइजर्स पर नियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि प्लाट लेने के बाद और कॉलोनी बनने के बाद लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

No comments:
Post a Comment