स्कूल वाहनों पर आरटीओ की लगातार हो रही जांच 35 बसों की जांच में 18 हजार रुपये का काटा गया चालान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 21 August 2024

स्कूल वाहनों पर आरटीओ की लगातार हो रही जांच 35 बसों की जांच में 18 हजार रुपये का काटा गया चालान


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्कूल वाहनों पर आरटीओ की लगातार हो रही जांच

35 बसों की जांच में 18 हजार रुपये का काटा गया चालान


नर्मदापुरम-। नर्मदापुरम संभाग आयुक्त कृष्‍ण गोपाल तिवारी एवं कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा नर्मदापुरम जिले के सभी स्कूलों में संचालित स्कूल वाहनों की जांच की जा रही है, तथा कमियों को नोट करने के साथ ही चालानी कार्यवाही की जा रही है।

 इसी क्रम में 35 बसों की जांच में कुल चालान 18 हजार रुपये काटा गया तथा स्कूल संचालकों को अपने स्कूल वाहनों पर ध्यान देने और कमियों को पूरा करने के लिए हिदायत दी जा रही है। जांच दल द्वारा स्कूल बसों के अलावा छोटे स्कूल वाहन मैजिक, ऑटो आदि को भी सख्ती के साथ जांचा जा रहा है। आरटीओ अधिकारी ने बताया कि आरटीओ जांच दल द्वारा जिले के समस्त स्कूलों में जांच टीम के द्वारा लगातार पहुंच कर बसों तथा छोटे वाहनों की जांच की जा रही है तथा कमी पाए जाने पर सख्ती के साथ कमियों को पूरा करवाया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here