केंद्रीय जेल में बंदियों को दिया जा रहा कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राचार्य ने बताया कि एक माह तक बंदियों को दिया जाएगा कंप्यूटर का प्रशिक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 4 November 2024

केंद्रीय जेल में बंदियों को दिया जा रहा कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राचार्य ने बताया कि एक माह तक बंदियों को दिया जाएगा कंप्यूटर का प्रशिक्षण


 
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


केंद्रीय जेल में बंदियों को दिया जा रहा कंप्यूटर का प्रशिक्षण

प्राचार्य ने बताया कि एक माह तक बंदियों को दिया जाएगा कंप्यूटर का प्रशिक्षण



नर्मदा पुरम। केंद्रीय जेल में बंदियों को एक माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु  शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम का चयन कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के द्वारा किया गया है। उक्त प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 नवंबर से प्रारंभ होकर 5 दिसंबर तक चलेगा।

 इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पी.सी.नरवरे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत बंदियों को सर्टिफिकेट जेल विभाग के द्वारा प्रदान किए जाएंगे। केंद्रीय जेल में बंदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने के दौरान कंप्यूटर साइंस के विभाग अध्यक्ष देवेश तिवारी ,व्याख्याता श्रीमती नमामि मिश्रा, एमओएम विभाग की व्याख्याता श्रीमती सफीना अंसारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.सी.नरवरे प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

नए लुक में दिखेगा अब राजघाट लेआउट डाला, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्वार प्रारंभ

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नए लुक में दिखेगा अब राजघाट   लेआउट डाला, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्वार प्रारंभ  नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद द्वारा ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here