देर रात सेठानी घाट पहुंची नपाध्यक्ष, गरीबों को बांटे शॉल, घाट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 31 December 2024

देर रात सेठानी घाट पहुंची नपाध्यक्ष, गरीबों को बांटे शॉल, घाट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


देर रात सेठानी घाट पहुंची नपाध्यक्ष, गरीबों को बांटे शॉल, घाट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले सोमवती अमावस्या पर  हाड़ कंपा देने वाली ठंड में देर रात मां नर्मदा के प्रसिद्ध सेठानीघाट पहुंची। जहां उन्होंने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। वहां रुके हुए परिक्रमावासियों को नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा शॉल एवं महिलाओं के लिए साड़िया वितरित की।

 इस अवसर पर उपयंत्री प्रतिमा बेलिया भी उपस्थित रहीं। वहीं नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा रेन बसेरा के सामने से रास्ता रोककर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को वहां से अपनी दुकान हटाने के निर्देश दिए। साथ ही अलाव के पास बैठे परिक्रमा वासियों से हाल पूछे। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने नगरपालिका की टीम को निर्देशित किया कि नगर में बनाए गए सभी पाइंटों पर अलाव जलाएं। उन्होंने रैन बसेरा में सुविधाएं चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

साहस, शांति और समृद्धि के तीन रंगों में रंगा नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा पूरा नगर हुआ देशभक्ति के रंग में सराबोर

साहस, शांति और समृद्धि के तीन रंगों में रंगा नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा पूरा नगर हुआ देशभ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here