नगरपालिका में नपाध्यक्ष नीतू यादव ने झंडा वंदन किया गांधीजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 27 January 2025

नगरपालिका में नपाध्यक्ष नीतू यादव ने झंडा वंदन किया गांधीजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


नगरपालिका में नपाध्यक्ष नीतू यादव ने झंडा वंदन किया 

गांधीजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण  


नर्मदापुरम्। नगरपालिका में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन, नपा के उपयंत्री प्रतिमा बेलिया, आयुषी रिछारिया, दीक्षा तिवारी एवं पार्षद सभापतिगण और नगरपालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 

नगरपालिका में झंडा वंदन करने के बाद नपाध्यक्ष श्रीमती यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकार श्रीमती पटले द्वारा जिला अस्पताल के सामने स्थित गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई। 

*नपा की स्वच्छता झांकी को मिला द्वितीय पुरस्कार* 

नगरपालिका द्वारा तैयार की गई स्वच्छता की झांकी दूसरे स्थान पर रही। मुख्य समारोह में अतिथिगणों द्वारा शील्ड और प्रमाण प्रदान किए गए। इस अवसर पर नपाध्यक्ष नीतू यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, रोहित गौर, नपा के उपयंत्री, सभापतिगण, पार्षदगण व नपा के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

द चैम्प्स फन स्कूल का स्थापना दिवस “चैम्प्स डे" मनाया गया पौधारोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  द चैम्प्स फन स्कूल का स्थापना दिवस “चैम्प्स डे" मनाया गया  पौधारोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए नर्मदा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here