रोजगार मेले का आयोजन संपन्न, 461 युवाओं को मिला रोजगार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 5 March 2025

रोजगार मेले का आयोजन संपन्न, 461 युवाओं को मिला रोजगार


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


रोजगार मेले का आयोजन संपन्न, 461 युवाओं को मिला रोजगार


नर्मदापुरम। जिला प्रशासन, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार और जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन विधायक प्रेम शंकर वर्मा और महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने किया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय पूर्व छात्र समिति के अध्यक्ष दीपक पालीवाल, जनप्रतिनिधि के रूप में वीरेंद्र मिश्रा विधायक प्रतिनिधि ग्रुप में उपस्थित रहे, एवं कार्यक्रम में क्षेत्र की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती सरोज परिहार, जिला रोजगार अधिकारी डॉ. ए बी खान, जिला रोजगार प्लेसमेंट धर्मेश तिवारी उपस्थित रहे।  धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण रोजगार मेले में व्यवस्था संपन्न हुई।

 रोजगार मेले में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके रघुवंशी द्वारा सभी आने वाले अतिथियों एवं जिला रोजगार अधिकारियों को शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि महाविद्यालय में इतने बड़े स्तर पर प्रदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने आकर हमारे युवाओं को रोजगार ऑफर देकर महाविद्यालय के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया।

रोजगार मेले में लगभग 2700 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया और 22 कंपनियों एवं 08 विभागों ने अपने काउंटर लगाए। मेले में 836 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया और 461 विद्यार्थियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। इसके अलावा, 08 विभागों ने शासकीय काउंटर लगाकर लगभग 161 विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ.एसके अग्रवाल के द्वारा तथा आभार डॉ. सुनील सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कैरियर गाइडेंस सेल के प्रभारी डॉ.रमाकांत सिंह, एनएसएस अधिकारी मोहन गुर्जर, स्पोर्ट्स अधिकारी अनुराग पाठक, प्रशांत चौरसिया, अतुल गौड़, डॉ कल्पना स्थापक विजय मालवी, रश्मि सोनी, जय श्री चौहान, कनक कुमरावत, योगिता रघुवंशी एवं समस्त शैक्षणिक एवं शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here