पचमढ़ी को और अधिक विकसित किया जायेगा-- राहुल गजभिए पचमढ़ी पर्यटन स्थल छावनी नगर में सीईओ का ताबड़तोड़ दौरा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 4 March 2025

पचमढ़ी को और अधिक विकसित किया जायेगा-- राहुल गजभिए पचमढ़ी पर्यटन स्थल छावनी नगर में सीईओ का ताबड़तोड़ दौरा


 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पचमढ़ी को और अधिक विकसित किया जायेगा-- राहुल गजभिए

 पचमढ़ी पर्यटन स्थल छावनी नगर में सीईओ का ताबड़तोड़ दौरा

पचमढ़ी के वाशिंदे अधिकारी द्वारा की जा रही कार्यवाही की कर तारीफ 

एके एन न्यूज़ पचमढ़ी । पचमढ़ी छावनी नगर के मुख्य मार्गों से गुजरता सीईओ का काफिला पचमढ़ी पर्यटन नगर के मुख्य मार्गों से पचमढ़ी छावनी परिषद के जागरूक कर्मठ अधिकारी राहुल गजभिए आई डीईएस बैंच के अधिकारी हैं । उनके द्वारा छावनी परिषद के आला अधिकारियों के काफिले सहित पर्यटन नगर की मनमानियों को ध्वस्त करते मुख्य मार्गों को अवरूद्ध करने वाले व्यवसायियों एवं सड़कों पर स्टाल लगाकर दुकान चला रहे व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने पचमढ़ी नगर के गांधी चौक ,जवाहर चौक, इन्द्र प्रस्थ चौराह पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को सख्त लहजे में निर्देश दिए।

 उल्लेखनीय है कि छावनी परिषद की इस बड़ी कार्यवाही से पचमढ़ी छावनी पर्यटन नगर की सुन्दरता में और चांद लगाते सी ई ओ राहुल गजभिए ने कहा कि पचमढ़ी नगर को अधिक सुंदर और सुव्यवस्थित बनाया जा सकता है, इसमें जनसाधारण की   मानसिकता भी आवश्यक है उन्होंने कहा कि पचमढ़ी देश का सबसे मनोहारी खूबसूरत ऐतिहासिक रमणीय पर्यटन स्थल है। आवश्यकता इस बात की है कि पचमढ़ी को तभी खूबसूरत बनाया जा सकता है जब यहां निवास करने वाले जनसाधारण लोग आपस में हाथ से हाथ मिलाकर काम करे।

 उन्होंने पचमढ़ी को पांलिथिन मुक्त बनाने बीड़ा उठाया और काम करना शुरू भी कर दिया है। जिसका असर बाजार क्षैत्र में दिखाई भी देने लगा है।

 पचमढ़ी छावनी नगर के वाशिंदों ने पचमढ़ी छावनी परिषद की इस कार्रवाई की जमकर प्रसंशा की है।

 मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण तभी हो सकता है जब व्यवसायी अपना सामान सड़कों पर न रखें छावनी परिषद की एक एक गली का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है जिससे गलियों का चौड़ीकरण अपने आप ही हो जाएगा।

गौरतलब है कि पचमढ़ी छावनी नगर में एक लम्बे अंतराल के बाद किसी प्रशासनिक अधिकारी की जागरूक दृष्टि दस्तक देती हुई दिखाई दे रही है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पचमढ़ी के विकास में और चार चांद लगाकर इसे विकसित किया जायेगा।

छावनी परिषद के इस काफिले में कार्यालय अधीक्षक पवन साहू, विजय कुमार, नितिन कुमार एवं समस्त कर्मचारी भी शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here