नपाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल कचरा निष्पादन कराने हेतु प्रशासन से मांगी जमीन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 4 March 2025

नपाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल कचरा निष्पादन कराने हेतु प्रशासन से मांगी जमीन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नपाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल 

कचरा निष्पादन कराने हेतु प्रशासन से मांगी जमीन 


नर्मदापुरम्। नगर की समस्याओं को लेकर मंगलवार को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में  एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर सोनिया मीना से मिला। उन्होंने पत्र देकर नगरीय क्षेत्र के कचरे के निष्पादन कराने हेतु भूमि की मांग की। साथ ही नगर में हो रहे सीवरेज के घटिया कार्यों की शिकायत की गई है। 

क्या है मामला 

नगरीय क्षेत्र का कचरा टेचिंग ग्राउंड में डंप कराया जाता था वहां अब कचरे का निपटान किया जा रहा है। उक्त कार्य के कारण वहां पर जगह नहीं है। खोजनपुर स्थित भूमि पर कचरा डंप कराया जा रहा था जिसको लेकर स्थानीय किसानों ने आपत्ति जताई तथा कचरा वाहनों को वापस कर दिया। प्रतिदिन करीब 120 टन कचरा निकलता है जिसके निष्पादन में बहुत कठिनाई आ रही है। तीन दिनों से कचरा वाहन कचरे से लदे हुए हैं। कलेक्टर सुश्री मीना से जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई जिससे शहर में एकत्रित हो रहे कचरे का निष्पादन किया जा सके। आवेदन सौंपते समय नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा,  सभापतिगण, पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधिगण, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा नेता हंस राय आदि उपस्थित रहे। 

समस्या को को लेकर कलेक्टर से मिले थे 

कलेक्टर से मिलकर हमने नगर  के कचरे के निष्पादन हेतु भूमि की मांग की गई है। उन्होंने जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। 

नीतू महेंद्र यादव नपाध्यक्ष

घटिया कार्य को लेकर सीवेरज कंपनी की शिकायत की

नगरीय क्षेत्र में सीवरेज का कार्य कर रही भुवन इंफ्रास्टेक्चर के कार्य को लेकर भी एक सौंपा है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि भुवन इंफ्रास्टक्चर कंपनी द्वारा घटिया स्तर का निर्माण किया जा रहा है। सड़क रेस्टोरेशन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है जिससे नागरिकों को बेहद परेशानी हो रही है। दुर्घटनाएं हो रही है।  जहां जहां सड़कें खोदी गई फिर से रेस्टोरेशन कराए जाने हेतु निर्देश करने हेतु कलेक्टर को आवेदन दिया है और नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।  

-


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here