राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला इकाई द्वारा नवनियुक्त आयुष चिकित्सा अधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 4 March 2025

राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला इकाई द्वारा नवनियुक्त आयुष चिकित्सा अधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला इकाई द्वारा

 नवनियुक्त आयुष चिकित्सा अधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित 


 एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम। जिला आयुष कार्यालय में 3 मार्च मंगलवार को आयोजित मासिक बैठक के दौरान राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ (म.प्र.) जिला इकाई नर्मदापुरम के पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा एवं होम्योपैथ चिकित्सा अधिकारियों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

         इस अवसर पर जिला  आयुष अधिकारी डॉ.विमला गढ़वाल एवं वरिष्ठ आयुष चिकित्सक डॉ.शैलेंद्र आर्य की गरिमामय उपस्थिति मे संघ के अध्यक्ष डॉ.गौरव भैरूआ एवं संरक्षक डॉ.श्रीराम करोंजिया के नेतृत्व में संघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा जिले के औषधालयो में पदस्थ नवनियुक्त 15 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियो एवं 2 होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत एवं सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

 स्वागत समारोह के कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों में डॉ.विनीता बाथरे, डॉ.भावना साहू, डॉ.प्रियंका मेहरा, डॉ.पूनम तिवारी, डॉ.सुषमा अहिरवार एवं होम्योपैथ चिकित्सा अधिकारी में डॉ रितु शर्मा द्वारा स्वेच्छा से राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ की सदस्यता ग्रहण की गई । समारोह के अंत में जिला कार्यकारिणी की ओर से डॉ.अशोक पुष्कर द्वारा सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here