मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
गांजा तस्कर को इटारसी पुलिस ने 3.197 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ किया गिरफ्तार
आरोपी से करीब 51 हजार रुपये कीमती 3.197 किलो गांजा
नर्मदा पुरम/इटारसी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपूर्ण जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजे पर प्रतिबंध लगाने हेतु अनुभाग इटारसी में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) वीरेन्द्र मिश्र के मार्गदर्शन में थाना इटारसी क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में हमराह स्टाफ उपनिरी केएन रजक, उपनिरी श्रद्धा राजपूत सउनि रामराव उइके प्रधान आर उपेन्द्र दुबे, प्रधान आर अजब सिंह प्रधान आर राजेश प्रधान वंरिन्द्र म प्रधान अनीता म प्रधान आर दुर्गा दुबे आर राजेश पवार, आर राजकुमार, आर अंकित गौर, आर शाकिर आर राज रघुबंशी आर जय प्रकाश को दिनांक 26 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 18 बंगला हनुमान मंदिर के पास इटारसी के पास एक व्यक्ति गांजा को खपाने की फिराक में खड़ा है यदि अबिलम्ब कार्यवाही नहीं की तो मौके से गांजा खपा कर जा सकता है उक्त मुखबिर की सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताये अनुसार पर पहुंच कर आरोपी त्रिवेन्द्र कुमार उर्फ रामू पिता इन्द्रपाल उम्र 20 साल निवासी पत्ती बाजार ईरानी डेरा इटारसी के कब्जे से 3,197 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है। गिरफ्तार सुदा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी - त्रिवेन्द्र कुमार उर्फ रामू पिता इन्द्रपाल उम्र 20 साल निवासी पत्ती बाजार ईरानी डेरा इटारसी है।
महत्वपूर्ण भूमिका - निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उप निरि श्रदा राजपूत सउनि रामराव उइके प्रआर उपेन्द्र दुबे, प्रआर अजब सिंह, मप्रआर अनीता, मप्रआर दुर्गा दुबे आर राजेश पवार आर राजकुमार, आर अंकित गौर, आर राज रघुवंशी, आर जय प्रकाश शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment