सभी अधिकारी स्कूल, आंगनबाड़ी एवं शासकीय कार्यालयों का सतत निरीक्षण करें - कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी कमिश्नर ने संभागीय समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 25 June 2025

सभी अधिकारी स्कूल, आंगनबाड़ी एवं शासकीय कार्यालयों का सतत निरीक्षण करें - कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी कमिश्नर ने संभागीय समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

सभी अधिकारी स्कूल, आंगनबाड़ी एवं शासकीय कार्यालयों का सतत निरीक्षण करें - कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी

कमिश्नर ने संभागीय समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश


नर्मदापुरम । संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने संभागीय समय सीमा की बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिले के स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, शासकीय उचित मूल्य दुकानों आदि का सतत भ्रमण कर निरीक्षण करें। भ्रमण के दौरान यह विशेष रूप से देखें की उक्त सभी संस्थाएं अपने निर्धारित समय पर खुल रही है कि नहीं। उक्त संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी शिक्षक समय पर आ रहे हैं कि नहीं। 

कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मुख्यालय में ही निवासरत रहना सुनिश्चित करें। सक्षम अनुमति लेकर ही जिले से बाहर जाए। किसी भी स्थिति में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़कर ना जाए। कमिश्नर ने नगरीय प्रशासन के सहायक संचालक को निर्देश दिए कि वह नर्मदापुरम  संभाग के 21 नगरीय निकायों में जाकर संबंधित नगर पालिका अधिकारियों के साथ भ्रमण कर वार्डों में व्याप्त समस्याओं का निराकरण करें। विभिन्न वार्डों की नाली एवं नालों में व्याप्त कचरे का निष्पादन कर नाली को प्रवाहमान बनाएं।

कमिश्नर श्री तिवारी ने एसी लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वह पचमढ़ी में स्थित लोक निर्माण विभाग के शासकीय आवासों का एक बार सर्वे कर ले। सर्वे के दौरान यह देखें की शासकीय आवास में अवैध रूप से या सेवानिवृत्ति के पश्चात अथवा स्थानांतरण के पश्चात तो कोई कर्मचारी नहीं रह रहा है। यदि ऐसी स्थिति है तो प्राथमिकता से ऐसे लोगों को चिन्हित कर जुर्माना की राशि अधिरोपित करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने नर्मदापुरम जिले में भी एक प्रकरण में अनधिकृत रूप से शासकीय आवास में निवास रत पटवारी के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर श्री तिवारी ने सभी स्कूली बसों के फिटनेस की जांच करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि फिटनेस के साथ ही बसों के परमिट की अवधि की भी जांच की जाए। उन्होंने स्कूली बसों के ड्राइवरों के लाइसेंस एवं फिटनेस प्रमाण पत्र की जांच करने के भी निर्देश दिए। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकू शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 5 से 6 स्कूली बसों की जांच की जा रही है। वर्तमान में 21 स्कूलों से बसों की जानकारी प्राप्त हो गई है। कमिश्नर ने निर्देश दिए की नर्मदापुरम संभाग के सभी स्थानों पर शासकीय जर्जर भवनो को चिन्हित कर डिस्मेंटल की कार्रवाई की जाए।

संभागीय समय सीमा की बैठक में उपायुक्त राजस्व गणेश जायसवाल, संयुक्त आयुक्त विकास जी सी दोहर सहित संभागीय अधिकारी गण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here