देव पूर्णिमा पर महा स्नान के बाद अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो चुके हैं। जगन्नाथ भगवान के नवयोवन दर्शन, रथ यात्रा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 26 June 2025

देव पूर्णिमा पर महा स्नान के बाद अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो चुके हैं। जगन्नाथ भगवान के नवयोवन दर्शन, रथ यात्रा


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


देव पूर्णिमा पर महा स्नान के बाद अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो चुके हैं।

जगन्नाथ भगवान के नवयोवन दर्शन, रथ यात्रा


नर्मदापुरम। देव पूर्णिमा पर महा स्नान के बाद अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को भगवान ने अपने नेत्र खोले। उसके बाद बागवान की विशेष पूजा अर्चना की गई। बाद में उन्होंने नवयोवन दर्शन दिए। 

इस संबंध में ओडिशा से आए आचार्य रश्मि रंजन पाणी द्वारा भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का विशेष पूजन अर्चन कराया। पूजन मंदिर के ठाकुर राजा डा आशुतोष शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष अजय रथ, समिति के विश्वजीत राय, प्रमोद शर्मा, अमित माहेश्वरी, पुजारी सत्यम  चौबे, राजेश मेहरा, धनराज साहू, राजाराम मीना आदि उपस्थित रहे। पूजन के बाद भगवान के दर्शन का लाभ भक्तों को मिला।


 भगवान करेंगे नगर भ्रमण


शुरुवार 27 जून को भगवान की रथ यात्रा का आयोजन होगा। रथ यात्रा प्रातः 10 बजे राम समाधि स्थल से प्रारंभ होगी। यात्रा बस स्टैंड, सात रस्ता, नया जय स्तंभ, हलवाई चौक, सराफा चौक, कसेरा बाजार, मोरछली चौक, इंदिरा चौक, गांधी चौक, नेहरू पार्क, पानी की टंकी, एनएमवी कॉलेज, आनंद नगर, मीनाक्षी चौक, माहिला थाना, जेल के सामने से कालिका नगर होते हुए गुंडीचा भवन स्वयंवरम गार्डन पहुंचेगी। समिति ने सभी भक्तों से रथ यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here