इस प्रकार के अभियान चलते रहना चाहिए, जिससे नर्मदा के घाट स्वच्छ और साफ होंगे-- प्रवीण चौहान अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृ शक्ति ने की चित्रगुप्त घाट पर सफाई राम जी बाबा देव मंदिर के सामने किया पौधरोपण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 29 June 2025

इस प्रकार के अभियान चलते रहना चाहिए, जिससे नर्मदा के घाट स्वच्छ और साफ होंगे-- प्रवीण चौहान अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृ शक्ति ने की चित्रगुप्त घाट पर सफाई राम जी बाबा देव मंदिर के सामने किया पौधरोपण


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

इस प्रकार के अभियान चलते रहना चाहिए, जिससे नर्मदा के घाट स्वच्छ और साफ होंगे-- प्रवीण चौहान 

अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृ शक्ति ने की चित्रगुप्त घाट पर सफाई 

राम जी बाबा देव मंदिर के सामने किया पौधरोपण


नर्मदा पुरम। मां नर्मदा के घाटों पर इस प्रकार के अभियान कुछ समय अंतराल बाद चलते रहना चाहिए, इससे मां नर्मदा के घाटों की साफ सफाई होती है । पॉलीथीन, कचरा साफ होता है जिससे हमारी मां नर्मदा स्वच्छ रहती है और उसकी कल कल धारा बहती रहती है। कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा यह एक अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसमें सभी को हिस्सा लेना चाहिए । जीवनदायनी मां नर्मदा को स्वच्छ रखना चाहिए यह हम सभी की जिम्मेदारी है। इससे हमारे शहर की शोभा बढ़ती है और मां नर्मदा भी प्रदूषित नहीं होती जिससे पर्यावरण शुद्ध और साफ होता है । यह बात थाना प्रभारी देहात प्रवीण चौहान ने अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा चित्रगुप्त  घाट पर स्वच्छता अभियान में रविवार को शामिल होकर कहीं । उन्होंने कहा कि हमें मां नर्मदा को साफ रखना चाहिए और सभी को इसमें बढ़ चलकर हिस्सा लेना चाहिए।  भारी बारिश के बावजूद मातृशक्ति ने नर्मदा के घाट पर साफ-सफाई की और कचरा कूड़ा , गंदगी निकालकर डस्टबिन में डाली। इसके साथ ही बारिश के चलते अखिल भारतीय कायस्थ समाज कि मातृशक्ति द्वारा पौधरोपण का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर  ज्योति वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, सी बी खरे, केशव देव वर्मा, लालता प्रसाद, अदित्य, मंजू श्रीवास्तव, प्रीति खरे, सुमन वर्मा , जानकी, रश्मि सक्सैना, नेहा थापक , दीपक थापक  सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

रामजी बाबा देव मंदिर के पास लगाए नीम आंवला के पौधे

अखिल भारतीय कायस्थ समाज कि मातृशक्ति द्वारा राम जी बाबा देव मंदिर के सामने पौधारोपण किया गया। इस दौरान नीम, आंवला सहित कई प्रजाति के पौधा रोपण किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति द्वारा और सामाजिक कायस्थ समाज द्वारा एक पेड़ मां नर्मदा के नाम से हर रविवार पौधे लगाए जाएंगे । देव में मंदिर के सामने शासकीय  भूमि पर पौधारोपण किया गया है। यहां पार्क भी डेवलपमेंट हो रहा है । पौधा रोपण का यह कार्यक्रम बारिश भर चलेगा । इस अवसर पर समाज की प्रखर समाजसेवी एवं सेवा निवृत शिक्षिका मंजू श्रीवास्तव का कहना है कि पेड़ लगाने से प्रकृति का संतुलन बना रहता है।  हर रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया जाएगा, जिसमें सभी लोगों से हिस्सा लेने की बात कही गई।



-

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here