गौ माता राष्ट्र माता सम्मान का विषय, गौ संरक्षण हम सबका दायित्व : सांसद चौधरी जीवदया राधे गौसेवा समिति के आयोजन पर सांसद ने मंच से की तारीफ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 4 August 2025

गौ माता राष्ट्र माता सम्मान का विषय, गौ संरक्षण हम सबका दायित्व : सांसद चौधरी जीवदया राधे गौसेवा समिति के आयोजन पर सांसद ने मंच से की तारीफ


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


    गौ माता राष्ट्र माता सम्मान का विषय, गौ संरक्षण हम सबका दायित्व : सांसद चौधरी       

  जीवदया राधे गौसेवा समिति के आयोजन पर सांसद ने मंच से की तारीफ           


नर्मदापुरम। सदन में भारतीय संस्कृति का प्रतीक, देश के आर्थिक ढांचे की आधार स्तंभ गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देकर गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन का विषय रखने के बाद दिल्ली से अपने लोकसभा नर्मदापुरम नरसिंहपुर क्षेत्र प्रवास पर आए लोकप्रिय सांसद दर्शन सिंह चौधरी का जीवदया राधे गौसेवा समिति ने नेहरू पार्क में अभिनंदन कार्यक्रम रखा। ढोल धमाकों और पुष्प वर्षा के साथ गौ सेवकों ने सांसद श्री चौधरी की मंच तक आगवानी की। कार्यक्रम स्थल पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने गौ माता का पूजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय उस वक्त भाव विभोर हो गया गौ भक्तों को पूर्ण सम्मान देते हुए ज़ब सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी सांसद श्री चौधरी ने अपना स्वागत ना करवाते हुए गौ भक्तों को पुष्पहार पहनाते हुए शाल श्रीफल से स्वागत कर सम्मानित किया। ज्ञातव्य हो कि भारतीय संसद में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की बात बड़े वेबाकी से सांसद श्री चौधरी ने उठाई है। 

नर्मदापुरम  जीव दया राधे गौ सेवा समिति के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार कमलेश चौधरी और समिति के कर्ताधर्ता गौ सेवक अशोक साहू ने अभिनंदन कार्यक्रम रखा। करीब 25 साल से सड़क हादसे में घायल गौ माता के इलाज के लिए गौ सेवक अशोक साहू अपनी टीम के साथ उपचार करते आ रहें हैं।  जिसकी सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुक्त कंठ से खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा ने किया।                    

     सम्बोधन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि गौ सेवकों का राष्ट्र के  प्रति उनके आत्मीय प्रेम, सच्ची श्रद्धा भक्ति की भावना को दर्शाता है। सनातनियों के घर घर पूजे जानी वाली गौ माता को राष्ट्र माता होना सबके सम्मान का विषय तो है हि हम सबका दायित्व बनता है कि धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और औषधिय महत्त्व रखने वाली गौ माता को अपने घर पालते हुए संरक्षण,संवर्धन करें। तभी हमारी माताओं, बहनों द्वारा रोजाना संध्या समय गाई जाने वाली आरती वंदन गौ माता की जय का जयघोष सार्थक होगा। सांसद श्री चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महानुभव,गौ सेवक, आयोजक समिति और पत्रकार बंधुओं का बार- बार वंदन किया। इस अवसर पर सांसद श्री चौधरी ने गोसेवक अशोक साहू, श्रीमति इंद्रा तिवारी एवं संजीव सोनू श्री वास्तव का सम्मान किया।                            

गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग कार्यवाह गोविंद सिंह राजपूत, स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक डॉ योगेश मोहन सेठा, नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता हंसराय, पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल पत्रकार बलराम शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता के के थापक,एडवोकेट संजय अग्रवाल, विलास नीले, सेवानिवृत शिक्षक रामेश्वर पटेल, शिक्षक जवाहर सिंह चौधरी, पत्रकार कमलेश चौधरी, शेर सिंह, बड़कुर नरेंद्र यादव, लक्ष्मण सिंह बेस, नंदकिशोर यादव, रमाकांत मीणा, गोपाल चौरे, धनराज मालवीय, श्रीमति रेखा रघुवंशी,अभिलाष दुबे, जोगिंदर सिंह, रूपेश राजपूत, श्रीमती सीता साहू, सुमित राय, अनीता माछीया,अशोक चोरे, सुनील जराठे, शिवम साहू,यातिका साहू, लियाकत खान, रुपेश तिवारी, मुकेश साहू, लाखन सरदार, जय सिँह सरदार, राम तिवारी, गोलू अवस्थी, यशवंत साहू आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

केसला पुलिस ‌ने अतंराज्यीय स्तर पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मास्टर माईड सहित अन्य को धर दबोचा पुलिस ने घटना के 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ केसला पुलिस ‌ने अतंराज्यीय स्तर पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मास्टर माईड सहित अन्य को धर दबोचा पुलिस ने घटना के 48...

Post Top Ad

Responsive Ads Here