स्व. प्रशांत दुबे की पुण्यतिथि पर पत्रकार भवन में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता और पत्रकार रहे उपस्थित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार थे स्वर्गीय प्रशांत दुबे-- अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 17 September 2025

स्व. प्रशांत दुबे की पुण्यतिथि पर पत्रकार भवन में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता और पत्रकार रहे उपस्थित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार थे स्वर्गीय प्रशांत दुबे-- अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्व. प्रशांत दुबे की पुण्यतिथि पर पत्रकार भवन में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन 

इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता और पत्रकार रहे उपस्थित 

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार थे स्वर्गीय प्रशांत दुबे-- अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी 


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। नर्मदा अंचल पत्रकार संघ द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में स्वर्गीय प्रशांत दुबे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के पदाधिकारी, सदस्य, अधिवक्ता संघ के सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय प्रशांत दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि स्व प्रशांत दुबे एक नेक और निष्पक्ष पत्रकार थे। सरल और सहज व्यक्ति थे। संघ के पदाधिकारी विजय कुंभारे ने कहा कि प्रशांत दुबे उनके गुरु थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने चार-पांच साल उनके साथ काम किया। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार थे।

 अधिवक्ता मनोज जराठे ने कहा कि प्रशांत दुबे निष्पक्ष पत्रकार थे और उन्होंने हमेशा निष्पक्षता से पत्रकारिता की।अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने कहा कि प्रशांत दुबे के साथ उन्होंने एक ही समाचार पत्र में कार्य किया है और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस मौके पर नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, बलराम शर्मा, राजेश तिवारी, मनोज सोनी, विजय कुम्भारे, मनोज चौरे, राजेश तिवारी, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनोज जराठे, सौरभ तिवारी, प्रदीप गुप्ता, कमलेश चौधरी पंकज शुक्ला, आत्माराम यादव मुकेश भदोरिया, विपिन महंत, अंशुल पांडे, श्याम राय, दयाराम फौजदार, संतराम निषरेले ,कमल चाव्हाण, एनडी दीक्षित, इंद्र कुमार सोनी ,राजेंद्र परिहार, राजेंद्र धाकड़ ,नेहा थापक खुशबू बूलचंदानी,हिना अली, आजाद सिरवैया, कन्हैया वर्मा, गोविंद चौधरी और गोलू अवस्थी सहित आमजन और विशिष्ट जन मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here