जीएसटी का आम नागरिकों को नहीं मिल रहा है लाभ केंद्र सरकार के दावों की पोल खुली, जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया बाजार का सर्वे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 26 September 2025

जीएसटी का आम नागरिकों को नहीं मिल रहा है लाभ केंद्र सरकार के दावों की पोल खुली, जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया बाजार का सर्वे

एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ 

 

जीएसटी का आम नागरिकों को नहीं मिल रहा है लाभ 

केंद्र सरकार के दावों की पोल खुली,

 जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया बाजार का सर्वे


 इटारसी/ नर्मदा पुरम। मध्य प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के निर्देश पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रेकवार के नेतृत्व में काँग्रेस कार्यकर्ताओ का 25 सदस्यीय सर्वे दल केंद्र सरकार जो जीएसटी दर में कटौती का जो ढ़िढोरा पीटा जा रहा है उसकी ग्राउंड लेवल पर व्यापारी और आम नागरिकों को क्या लाभ मिल रहा है, और क्या मिलेगा इसकी जानकारी, जब ली गई तो सब हैरत में पड़ गए केंद्र सरकार ने के दावों की पोल खुल गई। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार इलेक्ट्रानिक व्यापारी धर्मदास मिहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिको को उपयोगी उपकरण में कोई बिशेष फायदा नही मिल पायेगा, केंद्र सरकार ने कच्चे माल पर जीएसटी नहीं घटाया, जिसके कारण कोई लाभ मिलेगा। इसकी संभावना कम है। वहीं आभूषण विक्रता सुधीर गोठी ने बताया कि आभूषण पर 5 प्रतिशत टेक्स पूर्वत था जो अभी भी यथावत है। कपड़ा विक्रेता ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीदी हो चुकी है हमे टेक्स लगकर माल आया है। अभी कोई भी फायदा ग्राहकी पर मिलता नजर नही दिख रहा है। किराना व्यापारीयों ने बताया कि हमे कोई लाभ नही मिलता नजर नही आ रहा यदि किसी के ऊपर टेक्स कम हुआ तो दाम बढ़ गए। क्या फायदा हुआ इसका लाभ तिमाही रिटर्न पर पता चलेगा। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अनिल रैकवार के साथ प्रदेश सेवादल यंग विग्रेड के अध्यक्ष गजानन तिवारी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जैसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिनारायण थापक, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय अनिल सोनकिया,,नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा चावरे, नारायण गोर, अनूप गांचले, सुशील बस्तवार, प्रवीण गांधी, नितिन धारू, सेवादल जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, चंद्रकान्त बहारे, रवि अग्रवाल,हरीश अग्रवाल, गोल्डी बेस,अजय गुड्डू पटेल,इरफान गोलन्दाज सहित अनेक कांग्रेस जन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here