विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर 102 प्रतिभागी, 58 की स्क्रीनिंग - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 11 October 2025

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर 102 प्रतिभागी, 58 की स्क्रीनिंग

 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

102 प्रतिभागी, 58 की स्क्रीनिंग


नर्मदापुरम/ मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ जैसे तनाव, चिंता, डिप्रेशन आदि आज आम हो गई हैं, सही जानकारी और सहयोग से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है इस अवसर पर डॉ नरसिंह गेहलोत सीएमएचओ एवं डॉ सुनीता कामले सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को अस्पताल नर्मदापुरम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ जिसमें  गर्भवती महिलाओं सहित 102 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही, डॉ अंकित गौर नोडल मनकक्ष, नाजिया सिद्दीकी क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, निधि पटवा एवं कांति यदुवंशी नर्सिंग ऑफिसर द्वारा 58 प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 9 पॉजिटिव पाए गए तथा 18 का फ़ॉलोअप किया गया। । जिला मुख्यालय सहित विकासखंडों में उमंग कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जिसमें उमंग काउंसलर हेमलता पटेल नर्मदापुरम, ईश्वर विश्नोई सिवनीमालवा एवं पिपरिया में सतीश वर्मा द्वारा बताया गया कि डिप्रेशन को उदासी समझकर न करें नजरअंदाज, इसे अलविदा कहने को तत्काल कराएं उपचार,मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्व देंगे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में खुलकर चर्चा करेंगे और ज़रूरतमंद को सही जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया ।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here