मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 102 लोगों की हुई स्क्रीनिंग ‘स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन’ के नारे के साथ छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 25 October 2025

मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 102 लोगों की हुई स्क्रीनिंग ‘स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन’ के नारे के साथ छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 102 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

 ‘स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन’ के नारे के साथ छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली


नर्मदापुरम// मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गेहलोत के निर्देशानुसार शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 102 लोगों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 14 पॉजिटिव मरीजों को परामर्श एवं दवा वितरण किया गया।

कार्यक्रम में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सुश्री नाजिया सिद्दीकी द्वारा मरीजों, उनके परिजनों, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मनहित ऐप की जानकारी दी गई एवं सभी को ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, उपस्थित लोगों को टोल फ्री नंबर 14416 तथा जिला अस्पताल में संचालित मनकक्ष (Mental Health Cell) के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. जे.एस. परिहार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकिता चौकसे, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर जितेंद्र पटेल, शिक्षा विभाग से मकरान सिंह, आरती पूर्वी, उमंग केंद्र से रितेश कुशवाह, निधि पटवा, पवन मेहरा, ग्रामीण आशा कार्यकर्ता, एवं पीएम श्री स्कूल बनखेड़ी के छात्र-छात्राएं एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री स्कूल बनखेड़ी के छात्र-छात्राओं द्वारा “स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन” के नारे लगाते हुए अस्पताल परिसर से मुख्य चौराहा तक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here