श्रीरंग कालोनी में गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग दर्शंन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 22 October 2025

श्रीरंग कालोनी में गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग दर्शंन


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


श्रीरंग कालोनी में गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग दर्शन


नर्मदापुरम। स्थानीय बुधवाड़ा रोड स्थित श्री रंग कालोनी में बुधवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम में हुई। इस दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पण किए गए। आयोजन में समस्त कालोनी निवासी शामिल हुए। 

जानकारी के अनुसार कालोनी निवासी पंडित प्रमोद शर्मा के निवास पर पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान गाय के गोबर से गिरराज धारण किए हुए भगवान का विग्रह बनाया गया। दोपहर में भगवान की विधिविधान से पूजा की गई। पंडित शर्मा द्वारा भगवान द्वारा गोवर्धन धारण की कथा सुनाई गई। साथ ही यह भी बताया कि यह कथा हमें पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति पूजा का संदेश भी देती है। भगवान ने इस लीला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का ही आदेश दिया है। पूजा में समेरिटंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा, अमित माहेश्वरी, धर्मेंद्र शर्मा, चिमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए।


No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here