कलेक्टर के निर्देशानुसार नरवाई प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान वॉल पेंटिंग और दीवार लेखन के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है जागरूक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 25 October 2025

कलेक्टर के निर्देशानुसार नरवाई प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान वॉल पेंटिंग और दीवार लेखन के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है जागरूक


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कलेक्टर के निर्देशानुसार नरवाई प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान

वॉल पेंटिंग और दीवार लेखन के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है जागरूक


नर्मदापुरम// कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में नर्मदापुरम जिले में कृषि विभाग द्वारा किसानों को नरवाई/पराली (फसल अवशेष) जलाने के दुष्प्रभावों एवं उसके वैकल्पिक वैज्ञानिक प्रबंधन के उपायों की जानकारी देने हेतु व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नरवाई जलाने की प्रक्रिया भूमि की उर्वरता को नष्ट करने के साथ-साथ पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और जलवायु पर भी गंभीर प्रभाव डालती है। इसी कारण किसानों को पराली जलाने के बजाय उसका वैज्ञानिक प्रबंधन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में वॉल पेंटिंग एवं दीवार लेखन के माध्यम से “नरवाई ना जलाएं” का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। पंचायत भवनों, प्रमुख दीवारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जन जागरूकता स्लोगन लिखे जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक किसान इस पहल से जुड़ सकें। इसके साथ ही ग्राम कोटवारों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से किसानों को नरवाई के उचित प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

स्वयंवरम गार्डन में रासलीला महोत्सव 13 दिसंबर से वृंदावन के रासाचार्य शर्मा करेंगे लीला का मंचन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  स्वयंवरम गार्डन में रासलीला महोत्सव 13 दिसंबर से वृंदावन के रासाचार्य शर्मा करेंगे लीला का मंचन नर्मदापुरम। प्रति वर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here