रन फॉर यूनिटी की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक सांसद एवं जिला अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित यात्रा का उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को बढ़ावा देना : सांसद दर्शन सिंह - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 27 October 2025

रन फॉर यूनिटी की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक सांसद एवं जिला अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित यात्रा का उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को बढ़ावा देना : सांसद दर्शन सिंह


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

रन फॉर यूनिटी की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक

सांसद एवं जिला अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

यात्रा का उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को बढ़ावा देना : सांसद दर्शन सिंह 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सरदार वल्लभभाई पटेल की‌ जयंती पर भाजपा रन फॉर यूनिटी का आयोजन करेगी। इस दौड़ में कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज लेकर एकता का संदेश देंगे। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नर्मदापुरम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने रन फॉर यूनिटी को लेकर जिले की चारों विधानसभाओं की कार्य योजना तैयार की।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदार पटेल के अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान को याद किया जाएगा। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा,जिसका उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को बढ़ावा देना है। श्री चौधरी ने कहा कि इस दौड़ में समाज के सभी वर्गों के शामिल करना है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाया जाएगा। 

इसके माध्यम से नर्मदापुरम वासी एकजुट होकर देश की एकता,अखंडता और भाईचारे का संकल्प लेंगे। इस दौड़ में स्कूल और कॉलेज के छात्र, खिलाड़ी,महिलाएं तथा आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इस अवसर पर बैठक में मुकेश मैना ज्योति चौरे ,दीपक महालहा अमित महाला गोविंद राय, प्रशांत दीक्षित, वंदना दुबे, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत,गोकुल पटेल नीतिराज सिंह, रोहित गौर, गजेंद्र सिंह चौहान, राहुल ठाकुर,अनिल दुवे, नरेन्द्र पटेल, मुकेश नगर, सुंदरम अग्रवाल विशाल दीवान, कमल चौहान सहित संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here