हैहयवंशीय कसेरा ताम्रकार समाज ने भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती धूमधाम से मनाई भगवान की भव्य शोभायात्रा मोरछली चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धर्मशाला पहुंची शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत, विभिन्न स्पर्धाएं हुई आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 29 October 2025

हैहयवंशीय कसेरा ताम्रकार समाज ने भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती धूमधाम से मनाई भगवान की भव्य शोभायात्रा मोरछली चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धर्मशाला पहुंची शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत, विभिन्न स्पर्धाएं हुई आयोजित



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

हैहयवंशीय कसेरा ताम्रकार समाज ने भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती धूमधाम से मनाई

भगवान की भव्य शोभायात्रा मोरछली चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धर्मशाला पहुंची

शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत, विभिन्न स्पर्धाएं हुई आयोजित 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। हैहयवंशीय कसेरा ताम्रकार समाज द्वारा श्री राजराजेश्वर महाराज सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कसेरा समाज के मनोज जराठे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम दुर्गा मंदिर, बजरंग व शंकर मंदिर ट्रस्ट कसेरा समाज की धर्मशाला मोरछली चौक पर आयोजित किए गए। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 9:00 बजे श्री सहस्त्रबाहु महाराज की पूजन अर्चन से हुआ। दोपहर 11:00 बजे भगवान की भव्य शोभायात्रा मोरछली चौक से निकाली गई। जो शहर के सराफा चौक, हलवाई चौक, सतरस्ता, इंदिरा चौक होते हुए सामाजिक धर्मशाला पहुंची। उसके पश्चात सायंकाल 5 बजे से 5 से 12 वर्ष तक के नन्हे मुन्ने बच्चों की विभिन्न स्पर्धाएं हुई। फेंसी ड्रेस में पवित्रा करैया, दर्शित कांसकार, श्रेया कांसकार, अर्थव महलवार तथा रंगोली में विधि करैया, महिमा करैया, जिया कांसकार और मातृशक्तियों के लिए आयोजित कलश सजाओ स्पर्धा में रितु महलवार, शीतल करैया तथा श्रुति कांसकार को पुरस्कृत किया गया। 

 सांय 7:30 बजे महाआरती और रात्रि 8:00 बजे पुरस्कार वितरण तथा भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है। सभी कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ रमेश चंद्र पटेल, केके जराठे, योगेश सेठा, डॉ अतुल सेठा, डॉ उमेश सेठा, दीपक जराठे, अरविंद चंद्रवंशी,आनंद वर्मा, राम शिवपुरिया, नंदकिशोर कांसकार, किशोर करया, एड प्रमोद करेया, शेखर कांसकार, अरविंद कासकार, अजय पटेल, संजय कांसकार, विपिन ताम्रकार, हरिओम करया, पंकज पटेल, गोविंद पटेल, शुभेन्दु करैया, नितिन करेया, एड नीरज पटेल,  मृत्युंजय करेया, अनमोल करैया, भोमू पटेल, सुनील जराठे, सोम कासकार, कार्तिक कांसकार, अनिरुद्ध करैया, दिव्यांशु करैया, एड अमित वर्मा, स्वप्निल कासकार, अभिषेक कांसकार, प्रणीत चंद्रवंशी, विष्णु महलवार, मधु महलवार, मयंक महलवार, अमित महलवार, सुमित पटेल, तन्मय करैया, आदर्श करैया, विशाल कासकार,  हार्दिक कासकार, श्रेयांश कासकार, अभिनंदन कासकार, डॉ सुनीता सेठा, राधा करैया, कुसुम जराठे, जानकी जराठे, एड मालती वर्मा, सविता पटेल, यामिनी सेठा, सुमनलता कांसकार, मंजू कासकार, राधिका कांसकार, संगीता वर्मा, पूनम कांसकार, मनीषा जराठे, संजना कांसकार, कविता करैया, नंदनी करैया, हीना कांसकार, प्रीति पटेल और बडी संख्या में सामाजिक बंधु कार्यक्रमो में उपस्थित रहे ।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here