समेरिटंस विद्यालय में दीपावली उत्सव की धूम, सांस्कृतिक आयोजन, रंगोली स्पर्धा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 16 October 2025

समेरिटंस विद्यालय में दीपावली उत्सव की धूम, सांस्कृतिक आयोजन, रंगोली स्पर्धा


एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ 


 समेरिटंस विद्यालय में दीपावली उत्सव की धूम,

सांस्कृतिक आयोजन, रंगोली स्पर्धा


नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर मालाखेड़ी में गुरुवार को दीपावली उत्सव की धूम रही। प्रातःकाल की प्रार्थना सभा में प्राइमरी विभाग के बच्चों ने दीपावली त्यौहार पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जबकि दोपहर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 8वीं और नवमी की करीब 150 बालिकाओं ने भागीदारी की। 

रंगोली स्पर्धा के नोडल अधिकारी कला शिक्षक राजेश व्यास ने बताया कि 150 बालिकाओं ने करीब 80 स्थानों पर रंगोली सजाई। बालिकाओं ने सुंदर कलाकृतियों के माध्यम से अपनी कला और मनोभावों को उकेरा।बाद में शिक्षकों द्वारा रंगोलियों का निरीक्षण किया गया और बनाने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here