मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
जन शिक्षण संस्थान द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम
नर्मदाऔपुरम। जन शिक्षण संस्थान द्वारा 15 नवंबर को शांति नगर में भगवान विरसा मुंडा जयंती के अवसर पर कार्यकम आयोजित किया गया। इस अवसर पर निदेशक ने उपस्थित सदस्यों को भगवान विरसा मुंडा जी के जीवन से संबंधित कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी दी। जिसमे उनके द्वारा किये गए सामाजिक उत्थान के कार्यो की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी मोहन मैथिल ने उपस्थित सदस्यो को बताया कि संस्थान द्वारा प्रशिक्षित हितग्राहियों को जॉब, व्यक्तिगत लोन, समूह लोन, व्यापार लोन आदि के माध्यम से रोजगार/ स्वरोजगार से जोड़ने के हेतु आजीविका इकाई का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्थान के अन्य स्टॉफ सदस्य नेहा कहार सहित संस्थान के प्राशिक्षक एवं हितग्राही तथा जन सामान्य उपस्तिथ रहे।

No comments:
Post a Comment