जनजातीय समाज धर्म, संस्कृति एवं सांस्कृतिक मूल्य एवं धरोहर को बचाने वाला समाज है - सांसद दर्शन सिंह चौधरी सांसद श्री चौधरी भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती गौरव दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले से किया वर्चुअल संबोधन जनजातीय गौरव दिवस पर कलाकारों एवं स्कूली बच्चों ने दिखाई जनजाति नृत्य की झलक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 15 November 2025

जनजातीय समाज धर्म, संस्कृति एवं सांस्कृतिक मूल्य एवं धरोहर को बचाने वाला समाज है - सांसद दर्शन सिंह चौधरी सांसद श्री चौधरी भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती गौरव दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले से किया वर्चुअल संबोधन जनजातीय गौरव दिवस पर कलाकारों एवं स्कूली बच्चों ने दिखाई जनजाति नृत्य की झलक


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जनजातीय समाज धर्म, संस्कृति एवं सांस्कृतिक मूल्य एवं धरोहर को बचाने वाला समाज है - सांसद दर्शन सिंह चौधरी

 सांसद श्री चौधरी भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती गौरव दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले से किया वर्चुअल संबोधन

जनजातीय गौरव दिवस पर कलाकारों एवं स्कूली बच्चों ने दिखाई जनजाति नृत्य की झलक


नर्मदापुरम।  मैंने समूचे प्रदेश का भ्रमण कर आदिवासी जनजाति, संस्कृति का अद्भुत रूप एवं पहलू देखा है। अंग्रेजों ने जनजातीय संस्कृति को खंडित करने का अनेक बार प्रयास किया। जनजातीय समाज धर्म संस्कृति एवं सांस्कृतिक मूल्यों और अपनी धरोहर को बचाने वाला समाज है। भगवान बिरसा मुंडा का जनजाति समाज में अमूल्य योगदान है। भगवान बिरसा मुंडा ने एवं जनजातीय समाज ने भारत देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपना बलिदान दिया है। उक्त बात नर्मदा पुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा के 150 वे जन्म जयंती के गौरव दिवस के कार्यक्रम में कहीं। जनजातिय गौरव दिवस का कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केसला में आयोजित किया गया। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि अंग्रेजी शासन को उखाड़ फेंकने में जनजाति समाज ने आगे बढ़कर अपना बलिदान दिया है लेकिन अंग्रेजों ने उनका गलत चित्रण किया। अंग्रेज कभी भी जनजातीय समाज के क्षेत्र में कब्जा नहीं कर पाए इसलिए उन्होंने जनजातीय समाज का गलत चित्रण किया। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने भी जनजाति महापुरुषों का उचित मान सम्मान नहीं किया। रानी दुर्गावती ने मुगलों से लोहा लिया। रानी दुर्गावती ने आदिवासी संस्कृति एवं समाज को बचाने का उत्कृष्ट कार्य किया है। मध्यप्रदेश सरकार ने रानी दुर्गावती के नाम पर स्कूल एवं कॉलेज के नाम रखे हैं। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को रॉबिन हुड की उपाधि दी गई थी। 24 वर्ष 9 माह की आयु में भगवान बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा दिया गया। श्री चौधरी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि गांव गांव जाकर जनजाति गौरव दिवस मनाएं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने कभी भी अपनी मूल भावना को नहीं त्यागा। अंग्रेज और मुगलों के साथ संघर्ष करने वाले आदिवासी समाज के टंट्या मामा भील का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन ने आदिवासी समाज के विद्यार्थियों की प्रगति एवं उत्थान के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, आवास सहायता योजना, आश्रम एवं छात्रावास योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, यूपीएससी की कोचिंग योजना, स्वरोजगार के लिए टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना एवं भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि केसला में स्थित महाविद्यालय में जल्द ही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सांसद श्री चौधरी ने बताया कि ग्राम बारसोल से भौरा तक 26 करोड़ रुपए की सड़क स्वीकृत की गई है। जय सेवा जय जोहार से उन्होंने अपने भाषण का समापन किया। इसके पूर्व सांसद  दर्शन सिंह चौधरी एवं अन्य अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्कृष्ट विद्यालय के बैंड दल द्वारा सभी अतिथियों का बैंड की धुन पर स्वागत किया गया। सभी अतिथि गणों को तिलक एवं साफा बांधकर जनजातिय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया गया।


सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे के साथ अपना संबोधन देते हुए कहा की आज पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती गौरव समारोह बहुत ही भव्य रूप से मनाया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में झारखंड के एक छोटे से गांव में हुआ था। युवावस्था से ही वे क्रांतिकारी विचारों के थे। अंग्रेजो के शोषण एवं टैक्स नीति का सख्त विरोध करते थे। उन्होंने कभी भी अंग्रेजों की दासता स्वीकार नहीं की। भगवान बिरसा मुंडा ने देश के लिए अपना बलिदान दिया।


उन्होंने आदिवासियों के अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि केसला ब्लाक में आवासीय विद्यालय, तवा नगर एवं भरगदा में आवासीय विद्यालय स्थापित है, जहां पर जनजाति समाज के विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही 35 करोड़ रुपए की लागत से सांदीपनि विद्यालय भी स्थापित किया जाएगा। इसके पूर्व उपायुक्त जनजातिय कार्य विभाग श्री विवेक नागवंशी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत किया।


इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती गौरव दिवस समारोह को गुजरात के नर्मदा जिले से देशवासियों को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि जब भी बलिदान की बात आएगी तब तब जनजाति समाज का नाम सामने आता रहेगा। भगवान बिरसा मुंडा ने अपना पूरा जीवन अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए बिताया। अनेक जनजातीय नायकों ने अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध अपार संघर्ष किया। श्री मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है, लेकिन दुर्भाग्य से उनके संघर्ष त्याग को पूर्ववर्तियों ने कमतर कर दिया था। लेकिन भारत सरकार ने सभी जनजातियों के नायकों को स्मरण करने के लिए कार्य किया है। भगवान बिरसा मुंडा एवं अन्य जनजातीय महापुरुषों के नाम पर ट्राइबल म्यूजियम बनाए जा रहे हैं, जनजाति संग्रहालय स्थापित किया जा रहे हैं। जिस जेल में भगवान बिरसा मुंडा को कैद किया गया था वहां पर विशाल म्यूजियम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज की सभी बोलियां को संग्रहित एवं सुरक्षित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।


स्कूली विद्यार्थी एवं कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की छठा बिखेरी


केसला में आयोजित जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में आदिवासी लोक कला एवं संस्कृति की अद्भुत छठा बिखरते हुए शिव शक्ति डंडार मंडल ग्रुप के नृत्य दल के कलाकारों ने शानदार डंडार नृत्य की प्रस्तुति दी। सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय सुखतवा की छात्राओं ने जय सेवा जय जोहार साथियों गीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। शासकीय आश्रम शाला केसला के छात्रों ने योगाभ्यास की शानदार प्रस्तुति दी। सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास कन्या छात्रावास की छात्राओं ने आदिवासी लोक नृत्य जल जंगल जमीन का रखवाला गीत पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। आदिवासी कन्या आश्रम चूरना की छात्राओं ने लोक संस्कृति को जीवंत करते हुए शानदार नृत्य की प्रस्तुति की। एकलव्य स्कूल भरगदा की छात्र-छात्राओं ने तथा कन्या आश्रम के विद्यार्थियों ने शानदार आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।


नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया गया संदेश


भोपाल से आए लोक कलाकारों ने महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में कठपुतली डांस की प्रस्तुति दी तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर सारगर्भित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित ऑडियो को सुनाया गया तथा प्लास्टिक मुक्त भारत एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई, जिसके माध्यम से लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की समझाइश दी गई थी। आदिवासी गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों ने स्कूल प्रांगण में अपने स्टाल एवं प्रदर्शनी लगाई थी। जहां पर अपार जनसमूह ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कक्षा दसवीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थी वंदन मर्सकोले को कक्षा दसवीं में सर्वाधिक अंक लाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा छात्र कल्पेश धुर्वे, पीयूष कतिया, आस्था उइके को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, वही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी हर्षित कौरव, रजनीश पटेल, आशा मौर्य, मनोज कुमार सोनी, प्रसन्न शर्मा, सुजीत कुमार मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत राजेंद्र परते को स्वरोजगार हेतु 2 लाख रुपए की राशि एवं अंकित धुर्वे को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल, नगर पालिका इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे, जनपद पंचायत केसला के अध्यक्ष गंगाराम कलमे, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना मेहतो, जनप्रतिनिधि संतोष पारीक, श्रीमती प्रीति शुक्ला, मुकेश चंद्र मैना, हंस राय, योगेंद्र सिंह, बृजेश किशोर पटेल, श्रीमती सीमा कास्दे, सरपंच श्रीमती झंनिया बाई, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन सहित जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण, शिक्षक गण, विद्यार्थी गण एवं केसला के नागरिक जन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

जिला चिकित्सालय में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का किया गया आयोजन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जिला चिकित्सालय में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का किया गया आयोजन नर्मदापुरम//  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here