प्लास्टिक और पर्यावरण पर बच्चों को किया जागरूक, प्रकृति को सुरक्षित रखने का दिया संदेश नर्मदांचल नया जीवन कल्याण सेवा समिति का आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 19 November 2025

प्लास्टिक और पर्यावरण पर बच्चों को किया जागरूक, प्रकृति को सुरक्षित रखने का दिया संदेश नर्मदांचल नया जीवन कल्याण सेवा समिति का आयोजन


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

प्लास्टिक और पर्यावरण पर बच्चों को किया जागरूक, प्रकृति को सुरक्षित रखने का दिया संदेश 

नर्मदांचल नया जीवन कल्याण सेवा समिति का आयोजन 


नर्मदा पुरम।शहर में नर्मदांचल नया जीवन कल्याण सेवा समिति द्वारा बुधवार को पीएम श्री जवाहरलाल नवोदय विद्यालय में प्लास्टिक और पर्यावरण जागरूकता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएफओ मयंक गुर्जर शामिल हुए। अध्यक्षता प्राचार्य काव्य दुबे ने की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। 

कार्यक्रम में प्लास्टिक और पर्यावरण पर बच्चों को जागरूक किया गया। डीएफओ मयंक गुर्जर ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसलिए प्लास्टिक की चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया और लोगों को जागरूक करने का वादा किया। 

उन्होंने प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता जताई और प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए ठोस पहल की बात कही। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक न तो पूरी तरह नष्ट होता है और न ही इससे पर्यावरण को राहत मिलती है। यह मिट्टी, हवा और पानी तीनों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। समुद्रों में जा रहा प्लास्टिक समुद्री जीवों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। डीएफओ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम आज कदम नहीं उठाते, तो आने वाली पीढ़ियां गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना करेंगी।

 उन्होंने युवाओं से इस अभियान को जन-अभियान बनाने की अपील की।नर्मदा अंचल नया जीवन कल्याण सेवा समिति सामाजिक, पर्यावरण, स्वच्छता और प्लास्टिक जैसी समस्याओं पर काम कर रही है। समिति के संस्थापक दीपक यादव और उनकी टीम को इस कार्य के लिए बधाई दी । छात्रों और सामाजिक संगठनों ने लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण और कपड़े के थैले के उपयोग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कहा गया कि छोटे-छोटे बदलाव भी बड़े परिणाम दे सकते हैं।


No comments:

Post a Comment

मातृ पोषण और पेरेंटल आयरन के लिए चिकित्‍सकों एवं नर्सिंग ऑफिसर का प्रशिक्षण संपन्‍न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   मातृ पोषण और पेरेंटल आयरन के लिए चिकित्‍सकों एवं नर्सिंग ऑफिसर का प्रशिक्षण संपन्‍न नर्मदापुरम// मातृ मृत्यु दर में...

Post Top Ad

Responsive Ads Here