नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने बस स्टैंड स्थित रेन बसेरा में प्रदान किए कंबल, तकिये और गद्दे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 4 December 2025

नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने बस स्टैंड स्थित रेन बसेरा में प्रदान किए कंबल, तकिये और गद्दे


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने बस स्टैंड स्थित रेन बसेरा में प्रदान किए कंबल, तकिये और गद्दे


नर्मदापुरम। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा बुधवार देर शाम बसस्टैंड स्थित रेन बसेरा का निरिक्षण किया।   नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा 25 तकिए, 25 कंबल एवं 25 गद्दे उपलब्ध कराए गए। 
सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने बताया की नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा बुधवार देर शाम बसस्टैंड स्थित रेन बसेरा का निरिक्षण किया गया। उन्होंने रेन बसेरा में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने  रेन बसेरा में स्वच्छता रखने और रुकने वालों की जानकारी नियम अनुसार रखने के निर्देश दिए । उन्होंने रुकने वालों से चर्चाकर व्यवस्था की जानकारी ली । ठण्ड के मौसम को  देखते हुए 25 तकिए, 25 कंबल एवं 25 गद्दे उपलब्ध कराए गए। रैन बसेरा पर पहुँचकर साफ़-सफ़ाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
 इस अवसर पर वार्ड पार्षद कंचन चौकसे, भाजपा नेता जयकुमार सेटी चौकसे, सुरेश सराठे, राहुल चौरे उपस्थित रहे। रेन बसेरा में रूके यात्रियों द्वारा धन्यवाद दिया गया।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here