1788 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सतत प्रयासों का प्रतिफल नवीन पेपर मशीन को केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति के पश्चात नर्मदापुरम पहुंचे सांसद प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम में उत्साह की नई लहर - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 10 January 2026

1788 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सतत प्रयासों का प्रतिफल नवीन पेपर मशीन को केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति के पश्चात नर्मदापुरम पहुंचे सांसद प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम में उत्साह की नई लहर



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


1788 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सतत प्रयासों का प्रतिफल

नवीन पेपर मशीन को केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति के पश्चात नर्मदापुरम पहुंचे सांसद 

प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम में उत्साह की नई लहर


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। प्रतिभूति कागज कारखाना (Security Paper Mill – SPM) के आधुनिकीकरण एवं विस्तार हेतु नवीन अत्याधुनिक पेपर मशीन की स्थापना को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृति के पश्चात शनिवार को लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी SPM नर्मदापुरम पहुंचे। जहां प्रतिभूति कागज कारखाना के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मजदूर संघ के पदाधिकारी ने ढोल नगाड़ों के साथ सांसद चौधरी का उत्साहपूर्ण स्वागत किया। यह स्वागत क्षेत्र में व्याप्त खुशी, विश्वास और आशा का प्रतीक रहा।

 ज्ञात हो कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के लिए ₹1788 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे कारखाने की उत्पादन क्षमता में वृद्धि, बुनियादी ढांचे का उन्नयन तथा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित होगा। यह उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक स्वीकृति के पीछे नर्मदापुरम–नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निरंतर, संवेदनशील एवं प्रभावी प्रयास निर्णायक रहे हैं। सांसद श्री चौधरी ने समय-समय पर निर्मला सीतारमण के समक्ष प्रतिभूति कागज कारखाना, नर्मदापुरम के आधुनिकीकरण एवं विस्तार की मांग को मजबूती से रखा तथा इस विषय को लोकसभा में भी प्रभावी ढंग से उठाया। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप यह राष्ट्रीय महत्त्व की परियोजना साकार हो सकी।

प्रतिभूति कागज कारखाना, भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (SPMCIL) की एक प्रमुख इकाई है, जो देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील कागज आवश्यकताओं जैसे बैंक नोट एवं अन्य सुरक्षा दस्तावेज की आपूर्ति करती है। वर्तमान में संचालित पुरानी मशीनों के स्थान पर नवीन अत्याधुनिक पेपर मशीन की स्थापना से उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता तथा आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह परियोजना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को और सुदृढ़ करेगी, बल्कि नर्मदापुरम क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। इसके माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण एवं अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा बीएमएस अध्यक्ष संजीव राणा, महामंत्री संजय उपाध्याय संगठन मंत्री अनिल तोमर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे दीपेंद्र राजपूत,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में मजदूर संघ के पदाधिकारी आम नागरिकों की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here