मां नर्मदा प्रकटोत्सव और गौरव दिवस की तैयारियां तेज घाटों पर किया भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण मनभावन रंगों से सज रहे घाट - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 January 2026

मां नर्मदा प्रकटोत्सव और गौरव दिवस की तैयारियां तेज घाटों पर किया भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण मनभावन रंगों से सज रहे घाट


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मां नर्मदा प्रकटोत्सव और गौरव दिवस की तैयारियां तेज 

घाटों पर किया भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण 

मनभावन रंगों से सज रहे घाट 


नर्मदापुरम्। 25 जनवरी को मां नर्मदा जन्मोत्सव और नगर गौरव दिवस मनाने के लिए तैयारियां नगरपालिका ने तेज कर दी है। घाटों को रंग बिरंगे रंगों से सजाया गया है। वहीं दीवारों पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रकारों द्वारा चित्रण किया गया जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। 

उपयंत्री आयुष रिछारिया ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर मां नर्मदा जयंती और नगर गौरव दिवस की तैयारियां की जा रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित थीम पर कार्य किया जा रहा है। पर्यटन घाट पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उठाए गए गोवर्धन पर्वत का चित्रण किया है तो वहीं घाटों पर सुदर्शन चक्र, शंख और लीलाओं की कथाओं मनभावन चित्रण किया गया है। चित्रकारों द्वारा जीवंत चित्र बनाए गए हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

तैयारियों में जुटी नपा की टीम 

शनिवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले द्वारा घाट का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान  तैयारियां संबंधी कार्य की समीक्षा की और घाट पर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए थे। नपा की समूची टीम तैयारियों में जुटी है। 

घाटों पर गंदगी न करें 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि 25 जनवरी को मां नर्मदा का जन्मोत्सव और नगर गौरव दिवस भक्ति भावना और धूमधाम से मनाया जाएगा। घाटों की रंगाई पुताई चल रही है। विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए समस्त नागरिकों से आग्रह है कि वे मां नर्मदा के घाटों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न करें। घाटों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here