होली से पूर्व मिठाई एवं नाश्ता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण चलित खाद्य प्रयोगशाला से 30 नमूनों की मौके पर जांच, 13 नमूने राज्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 28 February 2026

होली से पूर्व मिठाई एवं नाश्ता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण चलित खाद्य प्रयोगशाला से 30 नमूनों की मौके पर जांच, 13 नमूने राज्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे




मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


होली से पूर्व मिठाई एवं नाश्ता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

चलित खाद्य प्रयोगशाला से 30 नमूनों की मौके पर जांच, 13 नमूने राज्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे


नर्मदापुरम/ कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त जांच दल, जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के साथ जिले के विभिन्न मिठाई, नमकीन एवं नाश्ता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा 30 नमूनों की मौके पर जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान राजस्थान मिष्ठान भंडार मंगलमय विलास से, जहां मिठाई निर्माण कार्य संचालित पाया गया, केसर पेड़ा कुंदा एवं मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त जय स्तंभ स्थित भागचंद कहार से बर्फी, लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से बेसन लड्डू एवं पेड़ा, महेश मिष्ठान भंडार से मगज लड्डू एवं पेड़ा, डमरू वाला स्वीट्स से खोवा, महेश स्वीट्स से मावा पेड़ा, केला देवी नाश्ता सेंटर से समोसा एवं बेसन लड्डू तथा अग्रवाल होटल से बेसन के नमूने संग्रहित किए गए।

इस प्रकार कुल 13 नमूने विधिवत संग्रहित किए गए, जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान भागचंद कहार, पटवा लाइन स्थित महेश मिष्ठान एवं केला देवी नाश्ता सेंटर पर गंदगी पाए जाने के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए। उक्त संयुक्त दल में नगर तहसीलदार श्रीमती सरिता मालवीय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दिया बार सम्मिलित रहे। त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी।



No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष बने कन्हैयालाल वर्मा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष बने कन्हैयालाल वर्मा  नर्मदापुरम । कन्हैयालाल वर्मा(लोधी) पूर्व सरपंच बने अख...

Post Top Ad

Responsive Ads Here