मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
शा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
उत्साहपूर्वक संपन्न
नर्मदा पुरम। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का त्रिदिवसीय कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “विज्ञान में महिलाएँ: विकसित भारत के लिए उत्प्रेरक” रही। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल का सहयोग प्राप्त रहा। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका, नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके योगदान पर विशेषज्ञों द्वारा प्रेरक व्याख्यान दिए गए। विद्यार्थियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही तथा विद्यार्थियों ने अपने नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की सलाहकार समिति में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.सी. नरवरे, विभागाध्यक्ष आर.आर.चंद्राकर, देवेश तिवारी एवं अंकुर सक्सेना का सतत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन, समन्वय एवं आयोजन विभागाध्यक्ष सौरभ कैथवास द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विज्ञान आयोजन समिति के सदस्य श्रीमती नमामि मिश्रा तिवारी, डॉ. हेमलता दांगी, डॉ. दिनेश कुमार ठाकरे, श्रीमती सफीना अंसारी, अजय कुमार चंडाले,
आर्यन पहुजा, मनोज कुमार वर्मा वृत्तांत खैरवार एवं विजय चौहान ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया एवं कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य महोदय ने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना तथा युवा पीढ़ी को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रेरित करना है।


No comments:
Post a Comment