सेमीरिटर्न स्कूल परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 27 February 2026

सेमीरिटर्न स्कूल परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 सेमीरिटर्न स्कूल परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम 


नर्मदा पुरम। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर सेमिरिटन्स परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उददेश्य से म.प्र. विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिसर भोपाल एवं नर्मदांचल संस्था नर्मदापुरम् के द्वारा कार्यक्रम होंगे। 

गौरतलब है कि प्रति वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन सी.वी. रमन ने अपनी खोज में घोषणा की थी इसी खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बनाने का उद्देश्य संदेशों को लोगों के बीच फैलाना, मानव कल्याण के लिए गतिविधियों प्रयासों उपलब्धियों को प्रदर्शित करना । स्कूल छात्र छात्राओं में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रूचि पैदा करना एवं विज्ञान से संबंधित गतिविधि में छात्रों और छात्राओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है।

 इसी उद्देश्य से संस्था के द्वारा सौर उर्जा और विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्थानीय सेमिरिटन्स स्कूल में कार्यशाला, फिल्म प्रदर्शन एवं छात्र-छात्राओं, के सौर उर्जा के प्रति संवाद कार्यक्रम किया जावेगा। इस मौके पर श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव अध्यक्ष न.पा. परिषद, श्रीमती हंसा व्यास पूर्व प्रोफेसर एनएमवी कालेज एवं पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा संरक्षण के वरिष्ठ वैज्ञानिक शामिल होंगे। वहीं विशेष अतिथि  प्रफुल्ल तिवारी, जिला अध्यक्ष प्रेस क्लब , प्रमोद कुमार शर्मा वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम संयोजक दीपक यादव शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here