गाजे बाजे और धूमधाम से निकली भगवान देवाधिदेव महादेव की बारात देवी भागवत कथा के दौरान शिव पार्वती विवाह की कथा से आनंदित हुए श्रद्धालु - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 23 March 2026

गाजे बाजे और धूमधाम से निकली भगवान देवाधिदेव महादेव की बारात देवी भागवत कथा के दौरान शिव पार्वती विवाह की कथा से आनंदित हुए श्रद्धालु


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


गाजे बाजे और धूमधाम से निकली भगवान देवाधिदेव महादेव  की बारात        

देवी भागवत कथा के दौरान शिव पार्वती विवाह की कथा से आनंदित हुए श्रद्धालु


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी अटूट श्रद्धा विश्वास और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें स्वीकार किया।

यह अमृत उद्गार दक्षिणेश्वरी माता महाकाली सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा सतरस्ते पर आयोजित देवी भागवत कथा के चतुर्थ दिवस राजराजेश्वरी बाराही धाम डुंगारिया जिला सीहोर से पधारे सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कथा वाचक पं जितेन्द्रिय महाराज (बशिष्ठ) ने व्यक्त किए। कथा स्थल से कुछ ही दूरी से बालागंज स्थित सेठी चौकसे के निवास के समीप से शिव बारात रवाना हुई जो गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ कथा स्थल सतरस्ता पर पहुंची बारातियों ने पगडी बांध रखी थी।

 इस अवसर पर नाचते गाते हुए श्रद्धालु श्रद्धाभाव के साथ बारात कथा स्थल पर पहुंची। बारातियों का स्वागत मीठा शरबत पिलाकर किया गया। विधायक विजयपाल सिंह, समिति अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे सहित समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने बारात की अगवानी की। भोले बाबा भस्मी रमाए हुए नंदी पर सवार होकर आए हुए थे। साथ में उनके गण भी सजे धजे हुए थे। बारात को देखकर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। व्यासपीठ से महाराज श्री ने मंगलगीत गाए तथा व्यासपीठ के मंच पर देवी पार्वती और शिवजी के पाणिग्रहण संस्कार किया गया।

 इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की तथा माता पार्वती और और शिवजी के जयकारे से पूरा सतरस्ता गुंजाएमान हो गया। शिवजी के रूप में माता महाकाली मंदिर के पुजारी आनंद शुक्ला तथा माता पार्वती के रूप में श्रीमती मेघा शुक्ला को दूल्हा दुल्हन बनाया गया। अनेक श्रद्धालुओं ने शिव पार्वती के पैर पखारे तथा पुण्य अर्जित किया। कथा व्यास पीठ से माता कूष्मांडा की भी कथा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि भक्ति में भाव होना चाहिए।  

कथा के दौरान विधायक विजयपाल सिंह, सेवानिवृत्त जज गिरीश दीक्षित, विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक जयभान सिंह भदोरिया, समाजसेवी पं अशोक दुबोलिया ने कथा व्यास आचार्य पं जितेन्द्रिय महाराज का पुष्प माला से स्वागत किया। कथा के दौरान पं जितेन्द्रिय महाराज के द्वारा भजनों की प्रस्तुति पर पंडाल में विराजमान अनेक श्रद्धालु नृत्य कर रहे हैं।     


 


No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here