मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नैनादेवी, मनसा देवी और ब्रम्हचारिणी देवी की कथा सुनकर श्रोता हुए भावविभोर- महाराज श्री
देवी भागवत कथा सुनने से जीवन में अभ्युदय हो जाता है – आचार्य पं. जितेन्द्रिय महाराज
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। देवी मां की आराधना करने वाले को भय नहीं रहता है अभयदान मां जगदंबा देती हैं। परा शक्ति मां परंबा सर्व समर्थ हैं। आप सभी श्रद्धालु भाग्यवान हैं जो मां नर्मदा के पावन तट नर्मदापुरम में देवी भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। देवी भागवत कथा सुनने से जीवन में अभ्युदय हो जाता है। यह अमृत उदगार दक्षिणेश्वरी माता महाकाली सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा आयोजित देवी भागवत कथा के द्वितीय दिवस राजराजेश्वरी बाराही धाम डुंगारिया जिला सीहोर से पधारे सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कथा वाचक पं. जितेन्द्रिय महाराज (बशिष्ठ) ने व्यक्त किए।
आचार्य पं. जितेंद्रिय महाराज ने कहा कि इस बार नवरात्र में मां पराशक्ति पालकी पर सवार होकर आई हैं। नवरात्र में मां की आराधना विशेष फलदायी होती है। आप सभी की जिंदगी के नौ दिन जीवन में आनंद से ओतप्रोत करने वाल हैं। महाराजश्री ने कथा के दूसरे दिन नैना देवी मनसा देवी तथा ब्रम्हचारिणी देवी की कथा का वर्णन किया। आचार्यश्री ने कहा कि इन नौ दिनों में देवी के विभिन्न रूपों शक्तिपीठों का वर्णन करेंगे। उन्होंने कहा कि देवताओं का वास भोजन में तथा पितरों का वास जल में होता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने देवी भागवत पुराण की पूजन अर्चन व व्यासगादी पर विराजमान महाराज श्री का स्वागत सत्कार किया। दूसरे दिन कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संगीतमय कथा के दौरान भजनों के समय श्रद्धालु नृत्य करके आनंदित हो रहे हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक जारी रहती है। समिति के अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे व सदस्यों ने श्रद्धालुओं से इस अनुष्ठान में शामिल होने का आग्रह किया है।

No comments:
Post a Comment