मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 168 वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया
नर्मदापुरम। रानी अवंती बाई लोधी का 168 वां बलिदान दिवस बड़े ही श्रद्धा के साथ पालनपुर पर्रादेह बड़ोदिया कला मालाखेड़ी, इटारसी, सिवनी मालवा, पिपरिया में सामाजिक बंधुओ के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य अधिक संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने उनके अदम्य साहस, वीरता एवं देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और साथ ही राजा हिरदेशाह लोधी के शौर्य यात्रा 28 अप्रैल के पम्पलेट बांटे,कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने एकजुट होकर वीरांगना के बलिदान को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा मध्यप्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पंडित पीयूष शर्मा जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे आदि उपस्थित रहे वहीं अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment