राज्य स्तरीय शालेय कुराश में चारु ने जीता स्वर्ण पदक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 11 September 2023

राज्य स्तरीय शालेय कुराश में चारु ने जीता स्वर्ण पदक




 राज्य स्तरीय शालेय कुराश  में चारु ने जीता स्वर्ण पदक

मनोज सोनी नर्मदापुरम। हाल ही में दतिया में आयोजित 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में  समेरिटन्स स्कूल की होनहार खिलाड़ी चारु चिचाम ने 40 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया। चारू चिचाम का चयन राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता के लिए हुआ। साथ में स्पर्धा में परिज्ञा राजपूत, आरुषि सलाम, निकिता, शुभांशु यादव ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए। 

अनन्या नामदेव, वैष्णवी मालवीय ने कांस्य पदक अर्जित किए। कुराश की कोच वैशाली तिवारी ने बताया कि इस उपलब्धि पर भारतीय कुराश महासंघ के राहुल व्यास, समेरिटन्स विद्यालय के निदेशक डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here