पूर्व केन्द्रीय मंत्री सरताज सिंह को दी भावभीनी पुष्पाजंली राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार वे नर्मदापुरम लोकसभा सीट से 5 बार सांसद के साथ केन्द्रीय मंत्री और दो बार विधायक के साथ केबिनेट मंत्री रहे। जिला भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम पर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झण्डा एवं दुपट्टा ओढ़ाया गया। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 13 October 2023

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सरताज सिंह को दी भावभीनी पुष्पाजंली राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार वे नर्मदापुरम लोकसभा सीट से 5 बार सांसद के साथ केन्द्रीय मंत्री और दो बार विधायक के साथ केबिनेट मंत्री रहे। जिला भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम पर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झण्डा एवं दुपट्टा ओढ़ाया गया।





 पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबू सरताज सिंह जी को दी भावभीनी पुष्पाजंली

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

 वे नर्मदापुरम लोकसभा सीट से 5 बार सांसद के साथ केन्द्रीय मंत्री और दो बार विधायक के साथ केबिनेट मंत्री रहे। 

जिला भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम पर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झण्डा एवं दुपट्टा ओढ़ाया गया। 


नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरताज सिंह चौहान का गुरूवार सुबह 83 वर्ष में दुखद निधन हो गया उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार को भोपाल से नर्मदापुरम लाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धेय सरताज सिंह बहुत सरल व सहज जननेता थे।

 वे नर्मदापुरम लोकसभा सीट से 5 बार सांसद के साथ केन्द्रीय मंत्री और दो बार विधायक के साथ केबिनेट मंत्री रहे। शुक्रवार को जिला कार्यालय पर उनके पार्थिव शरीर को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित उनके प्रशंसकों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धेय सरताज सिंह के निवास पर पहुंचकर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए एवं शोकमय परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम पर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झण्डा एवं दुपट्टा ओढ़ाया गया। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, संतोष पारिक, योगेन्द्र मण्डलोई, हंस राय, मनोहर बढ़ानी, पीयूष शर्मा, प्रसन्ना हर्णे, मुकेशचंद्र मैना, अनिल बुन्देला, राजेश तिवारी, लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, ज्योति चौरे, अर्चना पुरोहित, वंदना दुबे, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, सागर शिवहरे, रोहित गौर, राहुल सिंह सोलंकी सहित पार्टी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके पश्चात गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा इटारसी से अंतिम यात्रा निकाली गई एवं शांति धाम श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here