सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति का यह 115 वर्ष है
नर्मदापुरम। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति "पगड़ी वाली माता का दरबार" कसेरा मोहल्ला द्वारा शारदीय नवरात्र मे 1908 से निरंतर प्रति वर्ष माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य केप्टिन करैया ने बताया की 115 वे वर्ष मे समिति 52 शक्ति पीठ की स्थापना की जा रही है। पंडाल बनाने की तैयारी एवं साज सज्जा का काम पूरा हो चुका है।
समिति के अध्यक्ष जगदीश सोनी ने बताया की इसके पूर्व समिति द्वारा माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूप की स्थापना की जाती रही है। पगड़ी वाली माता का दरबार नगरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहता है।
कोषाध्यक्ष विकास लोहिया ने बताया की पं. अखिलेश केशवरे के व्दारा पूजन पाठ किया जाता है। समिति प्रयासरत रहती है प्रतिवर्ष मां दुर्गा के नये नये स्वरुपों के दर्शन नगरवासियों को कराए जाते हैं।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment