जल गंगा अभियान का चौथा दिन* *..और देखते ही देखते हो गया तालाब का किनारा साफ* *फेफरताल तालाब पर श्रमदान में नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 11 June 2024

जल गंगा अभियान का चौथा दिन* *..और देखते ही देखते हो गया तालाब का किनारा साफ* *फेफरताल तालाब पर श्रमदान में नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया*


 

*जल गंगा अभियान का चौथा दिन* 

*..और देखते ही देखते हो गया तालाब का किनारा साफ*

*फेफरताल तालाब पर श्रमदान में नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया*


नर्मदापुरम्। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में और सीएमओ हेमेश्वरी पटले के नेतृत्व पर नगर के सबसे प्राचीन फेफरताल तालाब पर नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों और नगरपालिका की टीम द्वारा श्रमदान किया गया। फेफरताल में स्वच्छता के लिए नपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में रैली निकाली गई। जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए मेन रोड तक पहुंची। स्थानीय नागरिकों को जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में नपाध्यक्ष नीतू यादव ने जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने इस अभियान में सहयोग करने तथा अपने आसपास साफ सफाई करने का संकल्प लिया। 

*मानव श्रंखला बनाई* 

 श्रमदान कार्यक्रम में मानव श्रंखला द्वारा कचरा हटाने का कार्य किया गया। साथ ही तालाब के किनारे रहने वाले लोगों को भी जोड़ते हुए तालाब को संरक्षित करने हेतु पहले के माध्यम से प्रवासी को जागरूक किया गया।

*स्वच्छता में सहयोग की अपील की* 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा तालाब को संरक्षित करने हेतु लोगों से अपील की है कि अपने घर से निकलने वाले कचरे को तालाब में ना डालें कचरा वाहन का उपयोग करें। तालाब को साफ-साफ से बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। श्रमदान कार्यक्रम में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, अभियान की प्रदेश संयोजिका वंदना दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना रोहित, मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, वार्ड पार्षद दुर्गेश चौधरी, पार्षद नरेंद्र पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी, उप यंत्री आयुषी रिछारिया, महेंद्र सिंह तोमर आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। 

*ग्वाल नर्मदा सेना का सहयोग* 

फेफरताल तालाब पर श्रमदान करते समय ग्वाल नर्मदा सेना ने सहयोग दिया। श्रमदान में पार्षद पटेल, सहसंयोजक धनराज यादव, महामंत्री ललित मोहन यादव, सचिव मोहन यादव, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, वेदप्रकाश यादव द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में नपाध्यक्ष नीतू यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

स्वयंवरम गार्डन में रासलीला महोत्सव 13 दिसंबर से वृंदावन के रासाचार्य शर्मा करेंगे लीला का मंचन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  स्वयंवरम गार्डन में रासलीला महोत्सव 13 दिसंबर से वृंदावन के रासाचार्य शर्मा करेंगे लीला का मंचन नर्मदापुरम। प्रति वर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here