नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव के मार्गदर्शन में तेजी से चल रहे विकास कार्य बारिश पूर्व बड़े नाले नालियों का सफाई अभियान जारी कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने उपलब्ध कराई पोकलेन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 3 June 2024

नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव के मार्गदर्शन में तेजी से चल रहे विकास कार्य बारिश पूर्व बड़े नाले नालियों का सफाई अभियान जारी कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने उपलब्ध कराई पोकलेन


 



नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव के मार्गदर्शन में तेजी से चल रहे विकास कार्य 

बारिश पूर्व बड़े नाले नालियों का सफाई अभियान जारी

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने उपलब्ध कराई पोकलेन

 
नर्मदापुरम्। बारिश में बैक वाटर और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए नगरपालिका क्षेत्र के बड़े नाले नालियों का सफाई अभियान जोर शोर से चल रहा है। नगर के प्रमुख आदमगढ़ नाला सहित अन्य नालों को पोकलेन की मदद से चौड़ीकरण किया जा रहा है। साथ ही नालों में ऊग आई झाड़ियों को भी हटाया जा रहा है। जिससे कि बारिश का पानी आसानी से नगर की सीमा से बाहर निकल जाए। पोकलेन की मदद से नाले नालियों भारी मात्रा में जमा गाद को निकालकर व्यवस्थित किया जा रहा है। नगर के नाले नालियों की साफ सफाई कराने के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा पोकलेन उपलब्ध कराई गई है। 

होती थी परेशानी

आदमगढ़ क्षेत्र में बारिश के पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण क्षेत्र के नागरिकों को बारिश के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब नाले के चौड़ीकरण हो जाने के कारण बारिश का पानी निकाल जाएगा और नागरिकों को समस्या उत्पन्न नहीं होगी। जलभराव की स्थिति भी नहीं बनेगी। 

यहां के नाले नालियों की सफाई की

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदमगढ़ नाला, बंगाली कालोनी, लेंडिया बाजार, भीलपुरा, राजघाट, मालाखेड़ी, आईटीआई क्षेत्र, कुलामढ़ी रोड, महिमा नगर और भोपाल तिराहे के नाले की दु्रतगति से सफाई की जा रही है। नगरपालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। 

निकाली ट्रालियों से गाद

नालों और नालियों में वर्षों में जमी खाद निकाली गई  जिससे पानी के निकासी सुचारू हो गया। नगरपालिका परिषद की पोकलेन द्वारा ट्रालियों से गाद निकालकर उसे व्यवस्थित किया गया। साथ ही आम नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे नाले नालियों में कचरा न डालें। कचरे के लिए आने वाले वाहनों में कचरा डालें। 

नाले नालियों का सफाई कार्य जारी 

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा नगरपालिका को पोकलेन मशीन उपलब्ध कराई है। जिससे बारिश पूर्व नगर के प्रमुख बड़े नाले, नालियों की सफाई की जा रही हैं।  पानी निकासी के मार्ग में जितने भी अवरोध थे उन्हें पोकलेन की मदद से हटाया जा रहा है।

 इनका कहना 

श्रीमती नीतू महेंद्र यादव 
अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम् 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

कलेक्टर के निर्देशानुसार किए गए नवाचारों का मिला परीक्षा परिणामों में लाभ नर्मदापुरम जिले ने प्रदेश स्तर पर कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में 8वा तथा 12वी में 10वा स्थान किया प्राप्त

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   चमक अभियान से चमका बोर्ड परीक्षा परिणाम कलेक्टर के निर्देशानुसार किए गए नवाचारों का मिला परीक्षा परिणामों में लाभ न...

Post Top Ad

Responsive Ads Here