एन.सी.सी. कैडेट्स की सबसे बेहतर प्रशिक्षण सुविधा 13 एम.पी.बटालियन एन.सी.सी. नर्मदापुरम में - मेजर जनरल वी.एम. दुमने* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 27 December 2024

एन.सी.सी. कैडेट्स की सबसे बेहतर प्रशिक्षण सुविधा 13 एम.पी.बटालियन एन.सी.सी. नर्मदापुरम में - मेजर जनरल वी.एम. दुमने*


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


*एन.सी.सी. कैडेट्स की सबसे बेहतर प्रशिक्षण सुविधा 13 एम.पी.बटालियन एन.सी.सी. नर्मदापुरम में - मेजर जनरल वी.एम. दुमने*


नर्मदापुरम - एन.सी.सी. कैडेट्स की सबसे बेहतर प्रशिक्षण सुविधा 13 एम.पी. बटालियन एन.सी.सी. नर्मदापुरम में उपलब्ध है, यह बात आज 13 एमपी बटालियन एन.सी.सी. नर्मदापुरम के निरीक्षण के दौरान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के एडीजे मेजर जनरल वी.एम. दुमने ने कही।

 निरीक्षण के दौरान भोपाल ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह आपके साथ उपस्थित रहे, 13 एम.पी. बटालियन एन.सी.सी. के ओर से कमान अधिकारी कर्नल हरप्रीत सिंह ने मप्र एवं छग एडीजे मेजर जनरल वी.एम. दुमने एवं ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सुजीत सिंह का स्वागत किया, तत्पश्चात एनसीसी कैडेट के द्वारा मेजर जनरल वी.एम. दुमने को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, तत्पश्चात आपने एनसीसी अधिकारियों से आपने परिचय प्राप्त किया।

, इसके बाद कमान अधिकारी कर्नल हरप्रीत सिंह ने बटालियन की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट के द्वारा युद्ध कौशल का प्रदर्शन सूबेदार राजबीर सिंह के नेतृत्व में किया, मेजर जनरल वी.एम. दुमने ने बटालियन में ऑप्टिकल्स प्रशिक्षण की सुविधा का शुभारंभ भी किया, एनसीसी कैडेट के द्वारा ऑप्टिकल प्रशिक्षण का प्रदर्शन कर अपने कौशल का प्रदर्शन सूबेदार मोहर सिंह की नेतृत्व में किया,।

 मेजर जनरल वी एम दुमने ने आपने संक्षिप्त उद्बोधन में एनसीसी अधिकारियों से अभी से आगामी 26 जनवरी रिपब्लिक डे परेड के लिए तैयारी करने का आग्रह किया, आपने कहा कि सफलता एक या कुछ महीने की तैयारी से नहीं मिलती वरन यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, आपने 13 एमपी बटालियन एनसीसी के उत्कृष्ट कार्यो को सराहा एवं उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि बटालियन अपनी परंपरा को कायम रखेगी।

, निरीक्षण के दौरान फर्स्ट ऑफिसर जय कुमार वर्मा, फर्स्ट ऑफिसर विजय गौर, सेकंड ऑफिसर दीपक राय, सेकंड ऑफिसर विजय श्रीवास्तव, केयरटेकर ऑफिसर श्रीमती यासमीन खान, केयरटेकर ऑफिसर मनीष चौरे, केयरटेकर ऑफिसर उमर शेख उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here