माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान के पूरे किए 258 सप्ताह "जय हो समिति" का निरंतर सेवा संकल्प - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 6 July 2025

माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान के पूरे किए 258 सप्ताह "जय हो समिति" का निरंतर सेवा संकल्प


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान के पूरे किए 258 सप्ताह "जय हो समिति" का निरंतर सेवा संकल्प


नर्मदापुरम। "जय हो समिति" द्वारा चलाया जा रहा माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान रविवार को अपने 258वें सप्ताह में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान समिति के सदस्यों के सहयोग से लगातार 258 सप्ताहों से बिना रुके जारी है। हर रविवार की भांति इस सप्ताह भी प्रातः 8 बजे सभी स्वच्छता सेवक विवेकानंद घाट पर एकत्रित हुए और माँ नर्मदा के तटों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अभियान का उद्देश्य केवल घाटों की सफाई नहीं, बल्कि जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और माँ नर्मदा के प्रति श्रद्धा और सेवा का भाव विकसित करना है।

समिति के अध्यक्ष अर्पित मालवीय ने बताया कि यह अभियान जनसहयोग और संकल्प शक्ति का प्रमाण है। हम सभी का यह प्रयास है कि माँ नर्मदा सदा निर्मल और स्वच्छ बनी रहें। जय हो समिति सभी पर्यावरण प्रेमियों एवं श्रद्धालु नागरिकों से अपील करती है कि वे इस अभियान से जुड़कर माँ नर्मदा की सेवा में अपना योगदान दें।

सफाई करने वालों में समिति के अर्पित मालवीय विवेक वर्मा सागर पटेल गणेश यादव अनुराग वर्मा अंकित सागर  अभिषेक गुप्ता विशाल बावरिया सौरभ वर्मा दीपक कलोसिया रोहित मालवीय राजेश वर्मा जतिन यादव उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here