नशे से दूरी है जरूरी" अभियान - नर्मदापुरम पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 16 July 2025

नशे से दूरी है जरूरी" अभियान - नर्मदापुरम पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान*


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


*नशे से दूरी है जरूरी" अभियान - नर्मदापुरम पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान*


नर्मदा पुरम। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा "नशे से दूरी है जरूरी" शीर्षक से एक राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाना एवं नशे की लत से मुक्त कराना है।

इसी क्रम में जिला नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के निर्देशन में अभियान जिले के समस्त पुलिस अनुभागों एवं थानों में विविध जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

थाना अजाक

थाना अजाक द्वारा रेलवे स्टेशन नर्मदापुरम पर ऑटो चालकों एवं यात्रियों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों और समाज पर इसके नकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई।

*थाना सिवनी मालवा*

थाना सिवनी मालवा के अंतर्गत ऑटो रैली निकाली गई एवं आमजन में जागरूकता के लिए पंपलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था – नशे के प्रति चेतना बढ़ाना और युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना।

*रामपुर गुर्रा* 

रामपुर गुर्रा स्थित  मैकलसुता  विद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित कर बताया गया कि "नशे से दूरी क्यों है जरूरी"। छात्रों को नशे के सामाजिक, मानसिक व शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

*इटारसी*

इटारसी में एकलव्य विद्यालय में जाकर  पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के साथ संवाद कर नशामुक्ति के प्रति प्रेरित किया गया।

*कोतवाली जिला नर्मदापुरम में सेठानी घाट, नर्मदापुरम*

नर्मदापुरम के प्रमुख तीर्थ स्थल सेठानी घाट पर भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिपरिया

पिपरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता सत्र के माध्यम से छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई और इसके हानिकारक प्रभावों से अवगत कराया गया।

इसके साथ ही थाना सोहागपुर, थाना पचमढ़ी, थाना बनखेड़ी एवं जिले के समस्त स्थानों पर कार्यक्रम किए गए

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग को यह समझाया जाए कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि व्यक्ति के पारिवारिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जीवन को भी प्रभावित करता है।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here